February 13, 2026 5:42 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
मध्यप्रदेश

मोहन सरकार के मंत्री पर ग्वालियर में हमला, बाल-बाल बचे नारायण सिंह कुशवाह

ग्वालियर: मोहन सरकार के मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा की सुरक्षा में ग्वालियर में बड़ी चूक देखने को मिली. मंत्री कुशवाहा के वाहन पर एक नशेड़ी ने पथराव कर दिया, घटना में मंत्री तो बच गए, लेकिन उनका वाहन क्षतिग्रस्त हो गया. इस घटना के बाद मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा ने खुद पुलिस के सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

एसआईआर के कार्यक्रम से लौट रहे थे मंत्री

असल में मध्य प्रदेश सरकार के सामाजिक न्याय एवं उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ग्वालियर में एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के एक कार्यक्रम से लौट रहे थे. इसी बीच उनके वाहन पर पथराव हो गया. इस दौरान उनके साथ चल रहा पुलिस का फॉलो वाहन भी आगे निकल चुका था, ये आरोप खुद मंत्री कुशवाहा ने लगाया है.

पुलिस पर लगाया सुरक्षा में चूक का आरोप

इस मामले की जानकारी देते हुए मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा ने बताया कि “यह सुरक्षा में चूक है, यह घटना ग्वालियर के वार्ड नंबर 52 के सावरकर कॉलोनी की है. मंत्री ने कहा कि पुलिस की मौजूदगी में घटना हुई है, ये पुलिस विभाग का ढीलापन है. घटना के वक्त पुलिस का पायलट वाहन घटना को देखते हुए आगे बढ़ गया. बाद में बुलाने पर आए तो पुलिस के साथ भी की आरोपी नशेड़ी ने झूमा झटकी कर दी.

आरोपी को साथ ले गई पुलिस

इस घटना में मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा बाल बाल बचे, लेकिन उनका वाहन क्षतिग्रस्त हो गया था. उन्होंने बताया की, आरोपी स्मैक के नशे में धुत था. मंत्री ने घटना के बाद एसएसपी को जानकारी दी, साथ ही मौके पर जानकारी मिलते ही कंपू थाना प्रभाती भी पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई. वहीं मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शांति भंग करने के आरोप में कार्रवाई की है. मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा का कहना था की, घटना पुलिस के सामने की थी अब जो भी कार्रवाई है, पुलिस करे.

Related Articles

Back to top button