February 13, 2026 8:48 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
मध्यप्रदेश

स्वस्थ और मस्त रहने दौड़ेगा इंदौर, दिल से दौड़े, दिल के लिए थीम पर होगी मैराथन

इंदौर: देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में एक बार फिर मैराथन आयोजित की जाएगी. शहर की प्रतिष्ठित संस्था एकेडमी ऑफ इंदौर मैराथनर्स (AIM) अपने बहुप्रतीक्षित आयोजन ‘इंदौर मैराथन’ के 12वें संस्करण की तैयारियों में जुट चुकी है. इस संस्था द्वारा पिछले 11 वर्षों से यह मैराथन फरवरी के पहले रविवार को ‘फिटनेस उत्सव’ के रूप में मनाई जाती रही है. इस वर्ष यह आयोजन 1 फरवरी 2026 यानि रविवार को ‘स्वास्थ्य का कुंभ’ के रूप में आयोजित होगा.

इंदौर में होगी मैराथन, दिल से दौड़े, दिल के लिए

मैराथन के संरक्षक व कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया “यह मैराथन दौड़ शहर के विभिन्न पॉइंट्स से शुरू होकर नेहरू स्टेडियम पर समाप्त होगी. इस बार की थीम है, ‘दिल से दौड़े, दिल के लिये’. जो इंदौरवासियों को स्वस्थ, सक्रिय और रोगमुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगी. उन्होंने कहा कि अब इंदौर फिटनेस और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी देश का नेतृत्व करेगा. 12वीं इंदौर मैराथन स्वस्थ जीवन के प्रति इंदौर के अटूट संकल्प का प्रतीक है.

मैं शहरवासियों से आग्रह करता हूं कि ‘दिल से दौड़े, दिल के लिये’ की थीम अपनाएं और इस महाआयोजन को भारत की फिटनेस राजधानी बनने की हमारी यात्रा का सबसे बड़ा उत्सव बनाएं. कैलाश विजयवर्गीय ने कहा आजकल जितनी बिमारियां हो रही है, उसके लिए सुबह उठना, दौड़ना, व्यायाम करना जरूरी है. आप स्वस्थ रहेंगे, तो खुश रहेंगे.

रनिंग के लिए निशुल्क प्रशिक्षण

एकेडमी ऑफ इंदौर मैराथनर्स के अध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने बताया “यह हमारे लिए गर्व की बात है कि इंदौर एक बार फिर फिटनेस के इस महाउत्सव की मेजबानी कर रहा है. हमारा उद्देश्य इंदौर को भारत की फिटनेस राजधानी बनाना है. यह आयोजन पूरी तरह शहर की फिटनेस भावना को समर्पित है. एकेडेमी द्वारा रनिंग सीखने के इच्छुक प्रतियोगियों के लिए राजेंद्र नगर, दशहरा मैदान या मल्हार आश्रम मैदान पर सुबह 6:00 से 7:30 बजे तक चल रही ‘रनर्स क्लीनिक’ में निःशुल्क प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है.”

डॉक्टर भी दे रहे रनिंग की सलाह

एकेडमी ऑफ इंदौर मैराथनर्स के सचिव सुमित रावत ने कहा ‘इंदौर मैराथन ने शहर में फिटनेस के प्रति गहरी जागरूकता पैदा की है. आज सैकड़ों लोग जो पहले 100 मीटर भी नहीं दौड़ पाते थे, अब हाफ और फुल मैराथन में भाग ले रहे हैं. रनिंग के स्वास्थ्य लाभों को देखते हुए कई डॉक्टर खुद भी इसे अपनाकर अपने मरीजों को रनिंग की सलाह दे रहे हैं.’

मैराथन के लिए पंजीयन प्रारंभ हो चुका है. प्रतिभागी www.indoremarathon.in पर जाकर अपना ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं. निर्धारित संख्या पूरी होते ही पंजीयन बंद कर दिए जाएंगे और स्पॉट पंजीयन की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी.

4 कैटेगरी में आयोजित होगी दौड़

रेस डायरेक्टर विजय सोहनी ने जानकारी देते हुए बताया “इस बार दौड़ चार श्रेणियों में आयोजित होगी, जिसमें 3 किमी रन यशवंत क्लब से प्रारंभ होगी, 5 किमी रन राजवाड़ा से, 10 किमी और 21 किमी रन नेहरू स्टेडियम से प्रारंभ होकर सभी की समाप्ति नेहरू स्टेडियम पर होगी. 21 व 10 किलोमीटर श्रेणी में प्रत्येक धावक को इलेक्ट्रॉनिक चिप लगी व अन्य को साधारण बिब दी जाएगी. दौड़ के दौरान पेसर्स (अनुभवी धावक) प्रतिभागियों को निर्धारित समय में रेस पूरी करने में मदद करेंगे. पूरे मार्ग पर हाइड्रेशन पॉइंट्स की समुचित व्यवस्था की जाएगी. जो लोग नियमित वॉक करते हैं, वे 3 या 5 किमी रन में भाग लेकर सुंदर मेडल प्राप्त कर सकते हैं और दूसरों के लिए प्रेरणास्रोत बन सकते हैं.

Related Articles

Back to top button