February 23, 2026 12:18 pm
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
दिल्ली/NCR

दिल्ली के द्वारका में दर्दनाक घटना, आग से बचने के लिए पिता-बच्चे कूदे, अस्पताल में 3 की मौत

दिल्ली के द्वारका सेक्टर में आज मंगलवार को दिन में बहुमंजिला इमारत सबद अपार्टमेंट में भीषण आग लग गई. यह आग इमारत के सातवें फ्लोर पर लगी, लेकिन आग लगने की वजह से पिता अपने 2 बच्चों समेत घर से नीचे कूद गए जिससे तीनों की इलाज के दौरान मौत हो गई. हालांकि हादसे में उनकी पत्नी और एक बेटा सुरक्षित बच गए और उनका इलाज चल रहा है.

हादसे के बारे में दिल्ली पुलिस ने बताया किसातवें फ्लोर पर आग लगने की वजह से 2 बच्चे (एक लड़का और एक लड़की, दोनों की उम्र 10 साल) खुद को बचाने के लिए बालकनी से नीचे कूद गए, उन्हें आनन-फानन में आकाश अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. बाद में उनके पिता यश यादव (35 साल) भी खुद को बचाने के लिए बालकनी से नीचे कूद गए, उन्हें तत्काल आईजीआई अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें भी मृत घोषित कर दिया गया.

पत्नी और बेटा का चल रहा इलाज

यश यादव फ्लेक्स बोर्ड के व्यवसाय से जुड़े थे. हालांकि यश की पत्नी और बड़ा बेटा आग से बच गए और उनका इलाज चल रहा है. उन्हें चिकित्सा सहायता के लिए आईजीआई अस्पताल भेजा गया है. परिवार की सहायता के लिए आकाश और आईजीआई अस्पताल दोनों में टीमें तैनात की गई हैं.

बंद की गई बिजली और गैस सप्लाई

इससे पहले राजधानी दिल्ली के द्वारका जिले में सुबह 10 बजे के करीब एक इमारत में आग लगी. दिल्ली फायर सर्विसेज ने बताया कि यह आग द्वारका के सेक्टर-13 स्थित सबद अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में लगी. मौके पर 8 दमकल गाड़ियां पहुंच गई हैं. दो से तीन लोगों के फंसे होने की आशंका है. आग बुझाने का काम जारी है.

आग लगने की वजह से सोसायटी को खाली करा लिया गया है. सभी निवासियों को वहां से बाहर भेज दिया गया है. साथ ही सोसायटी की बिजली और पीएनजी गैस कनेक्शन जैसी सभी सुविधाएं बंद कर दी गई हैं. आग लगने के बाद बिल्डिंग की मजबूती और स्थिति का आकलन करने के लिए डीडीए और एमसीडी को सूचित कर दिया गया है.

Related Articles

Back to top button