February 12, 2026 12:25 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
झारखण्ड

गढ़वा में अपराधियों ने ज्वेलरी दुकानदार को मारी गोली, मौके से देसी कट्टा बरामद

गढ़वा: जिले के श्री बंशीधर नगर में शनिवार की शाम अपराधियों ने एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है. शहर के प्रतिष्ठित आभूषण व्यवसायी दीपक राज सोनी को अपराधियों ने गोली मार दी. यह घटना शाम करीब 7 बजे शहर की मेन रोड पर स्थित एक जिम सेंटर के पास की है.

पहले रोका फिर शुरू कर दी ताबड़तोड़ फायरिंग

घायल दीपक सोनी ने बताया कि वे दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, इसी दौरान बाइक पर सवार तीन अज्ञात लोगों ने जिम सेंटर के सामने उन्हें रोक लिया और उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं. जिससे उनके बाएं हाथ और दाहिनी जांघ में गोली लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए. दीपक सोनी ने बताया कि इस दौरान आरोपियों ने उनके पास मौजूद बैग लूटने का भी प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके.

घटना के बाद घायल दीपक को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उनका इलाज जारी है. हालांकि स्थिति खतरे से बाहर बतायी जा रही है. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी अपने हथियार और कारतूस मौके पर ही छोड़कर भाग गए.

अपराधियों की पहचान में जुटी पुलिस

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार आजाद, थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से बरामद हथियार और कारतूस को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है और अपराधियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस ने बताया कि बहुत जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. वहीं, इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है और लोग सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग कर रहे हैं.

Related Articles

Back to top button