February 25, 2026 3:38 am
ब्रेकिंग
वनांचल क्षेत्रो के विकास को नई रफ्तार सभी वर्ग व क्षेत्रो का समावेश- विधायक गोमती साय Dog Bite Death: आवारा कुत्ते के काटने से डरे बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, छोड़ा सुसाइड नोट Amit Shah Bihar Visit: सीमांचल में डीएम-एसपी की अहम बैठक करेंगे अमित शाह, जानें पूरा एजेंडा विवादों में लव स्टोरी: 60 साल के प्रिंसिपल संग भागकर रचाई शादी, 3 दिन बाद ही मां बन गई शाइस्ता! Crime News: पति की हत्या कर ब्लीचिंग पाउडर और नमक से ड्रम में शव गला रही थी पत्नी Jharkhand News: एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाला मरीज संजय कौन था? जानें पूरी कहानी Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग...
पंजाब

रिश्ते शर्मसार! भाईयों ने ही व्यक्ति को उतारा मौत के घाट

गुरदासपुर: नजदीकी गांव भुल्लेचक्क में मामूली बात को लेकर हुए विवाद के चलते एक व्यक्ति की उसके भाईयों द्वारा की गई मारपीट से मौत होने का समाचार मिला है। तिबड़ पुलिस ने इस संबंधी चार आरोपियों के विरूद्व केस दर्ज किया है।

इस संबंधी सिमरनजीत कौर पत्नी संतोख सिंह निवासी गांव भुल्लेचक्क ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सुबह लगभग 9:30 बजे उसका पति अपने हिस्से की जमीन पर नीव निकाल रहा था। उसने अपने भाईयों भूपिन्द्र सिंह तथा कुलविन्द्र सिंह से अपने सांझे टयूबवैल के टयूबवैल ग्रिप देने की मांग की। इस पर आरोपी भूपिन्द्र सिंह, कुलविन्द्र सिंह निवासी धर्म सिंह, मंजीत कौर पत्नी भुपिन्द्र सिंह तथा अकविन्द्र कौर पत्नी कुलविन्द्र सिंह ने उसके पति से मारपीट कर गंभीर घायल कर दिया। इसके बाद संतोख सिंह को एक प्राईवेट अस्पताल लाया गया। जहां ईलाज के चलते उसकी मौत हो गई। तिबड़ पुलिस ने चारों आरोपियों के विरूद्व केस दर्ज कर लिया है पंरतु आरोपी फरार बताए जाते हैं।

Related Articles

Back to top button