February 12, 2026 4:41 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
लाइफ स्टाइल

सर्दियों में नवजात का रखें खास ख्याल! ये 5 लक्षण हो सकते हैं इंफेक्शन का संकेत, भूलकर भी न करें डॉक्टर के पास जाने में देरी

नवजात बच्चों में जन्म के बाद करीब एक महीने का समय विशेष देखभाल का होता है. इस दौरान उनमें किसी भी तरह का इंफेक्शन तेज़ी से फैल सकता है. कई मामलों में इसके लक्षण माता- पिता को पता नहीं चल पाते हैं. ऐसे में अगर इलाज न मिले तो यह खतरनाक साबित हो सकता है. कुछ मामलों में माता- पिता को लक्षण समझ में तो आते हैं, लेकिन वह इनको खांसी- जुकाम मानकर नजरअंदाज कर देते हैं.

ऐसे में डॉक्टरों ने उन लक्षणों के बारे में बताया है जो नवजात बच्चों में इंफेक्शन और बीमारी का संकेत होते हैं.

क्या होते हैं बच्चों में इंफेक्शन के संकेत

गाजियाबाद के जिला अस्पताल में पीडियाट्रिक विभाग में डॉ. विपिनचंद्र उपाध्याय बताते हैं कि नवजात बच्चे के जन्म के बाद उसकी देखभाल बहुत ध्यान से करने की जरूरत होती है. बच्चे के शरीर में छोटी भी परेशानी गंभीर हो सकती है. ऐसे में कुछ लक्षणों पर ध्यान देना जरूरी है. अगर नवजात बच्चे को 100 डिग्री से ज्यादा है तो उसको नजरअंदाज न करें. इसकी पहचान ऐसी होती है कि बच्चे के हाथ, पैर, सिर और पेट सब गर्म रहता है. इस स्थिति में बच्चे की बगल में थर्मामीटर रखकर बुखार की जांच होती है. 100 से ज्यादा है तो डॉक्टर से सलाह लें

दूध न पीना

अगर नवजात बच्चे दूध नहीं पी रहा है तो यह गंभीर संकेत है. बच्चा आमतौर पर हर कुछ घंटों में फीड करता ही है. जब सो रहा है तो अलग बात है, लेकिन जगा हुआ है तो वह फीड करता है. अगर बच्चा ऐसा नहीं कर रहा है और वह सुस्त है तो यह भी इंफेक्शन की ओर इशारा करता है. इसी के साथ अगर बच्चा लगातार रो रहा है तो इसको भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

बार-बार उल्टी दस्त होना भी बच्चे में संक्रमण का संकेत होता है.

बच्चे में इंफेक्शन क्यों होता है?

बैक्टीरिया या वायरस का संपर्क में आना

बच्चे को गंदे हाथों से छूना

बच्चे की इम्यूनिटी कमजोर होना

समय से पहले बच्चे का जन्म

बचाव के लिए क्या करें?

नवजात बच्चे को ज्यादा लोग न टच करें

अगर बच्चे को टच कर रहे हैं तो पहले हाथ जरूर धो लें

साफ कपड़े और बिस्तर का इस्तेमाल करें

टीकाकरण समय पर कराएं

Related Articles

Back to top button