Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
गिरिडीह में आसमानी बिजली का कहर! 4 मासूम बच्चों समेत 5 लोगों की दर्दनाक मौत, क्षेत्र में शोक की लहर महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल के संकेत! मंत्रियों की ढिलाई पर भड़के एकनाथ शिंदे, संगठन विस्त... भोपाल जंगल सोना-कैश कांड: पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से मिली जमानत, 18 महीने बा... सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: बिना थर्ड पार्टी इंश्योरेंस पेट्रोल पंप पर नहीं मिलेगा ईंधन, नए वाह... सिद्धिविनायक मंदिर दान घोटाले में बड़ा एक्शन! डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने दिए 5 साल के ऑडिट के आदेश, ... अब लू (Heatwave) और बिजली गिरना भी प्राकृतिक आपदा घोषित! NDRF व SDRF से मिलेगा मुआवजा, केंद्र का लोक... जंतर-मंतर पर बड़े आतंकी हमले की साजिश नाकाम: अमृतसर में ISI समर्थित 2 टेरर मॉड्यूल का पर्दाफाश, 4 ना... NDA संसदीय दल की 'मंगल मिलन' बैठक: पीएम मोदी की मौजूदगी में रोजगार पर प्रेजेंटेशन, 10 सालों में 17.1... रांची में JPSC-JSSC धांधली पर छात्रों का हुंकार: पूर्व चेयरमैन से घंटों पूछताछ, सीबीआई जांच की मांग ... गड्ढे के कारण TDRF जवान की मौत पर राजनीति गरम, विजय वडेट्टीवार का तंज— 'परिजनों से पुलिस का रवैया अस...

बेटा बना कसाई! बुढ़ापे में मां को डंडों से पीट पैर तोड़े, आपबीती सुन ASP की आंखें नम

विदिशा : हर मां-बाप की चाहत होती है कि संतान बुढ़ापे में उनकी देखरेख करे. लेकिन कभी-कभी ऐसी घटना सामने आती है, जिसे सुनकर दिल दहल जाता है. विदिशा में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है. विदिशा जिले के गुलाबगंज की रहने वाली वृद्ध महिला पुष्पाबाई अहिरवार अपने ही बेटे द्वारा की गई मारपीट का दर्द लेकर पुलिस की जनसुनवाई में पहुंचीं. बुजुर्ग मां की व्यथा सुनकर एडिशनल एसपी डॉ. प्रशांत चौबे की आंखें भर आईं.

वृद्धा ने व्हीलचेयर पर बैठकर सुनाई एएसपी को फरियाद

बेटे के जुल्म से पीड़ित और न्याय की उम्मीद लिए बुजुर्ग महिला ने एडिशनल एसपी को प्रशांत चौबे को आपबीती सुनाई. महिला ने बताया “मारपीट की घटना लगभग डेढ़ महीने पहले की है. उसके बेटे ने ही उस पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया. मारपीट में पैर की हड्डी बुरी तरह टूट गई. डॉक्टर्स ने सर्जरी कर रॉड डाली. दर्द और चोट इतनी गंभीर है कि वह चलने-फिरने में असमर्थ हो चुकी है. व्हीलचेयर पर बैठकर हर जगह जाना पड़ता है.”

जिस बेटे से सहारे की उम्मीद, उसी ने दिया धोखा

बुजुर्ग महिला ने बताया “उनके दो बेटे थे, लेकिन एक बेटे की पहले ही मृत्यु हो चुकी है. अभी एक बेटे के भरोसे हैं. जिसे सहारा बनना था, वही उनके साथ लगातार मारपीट कर रहा है. उसका बेटा शराब के नशे में अक्सर विवाद करता है. घर व संपत्ति पर कब्जा करने के लिए जान से मारने की धमकी देता है.” महिला ने पुलिस अधिकारियों से कठोर कार्रवाई की मांग की.

थाना प्रभारी को कार्रवाई के निर्देश

एएसपी डॉ. प्रशांत चौबे ने संबंधित पुलिस थाना प्रभारी को कार्रवाई के निर्देश दिए. एएसपी डॉ. प्रशांत चौबे का कहना है “आरोपी बेटे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. ऐसे मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. बुजुर्ग और महिलाओं की सुरक्षा पुलिस की जिम्मेदारी है. मैंने गुलाबगंज थाना प्रभारी को निर्देश दिए हैं कि पीड़ित मां के बयान ले, और आरोपी के खिलाफ नियम के अनुसार कार्रवाई करें.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.