February 11, 2026 8:25 pm
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
झारखण्ड

अरशद हत्याकांड का खुलासा, दोस्त ही निकला कातिल

रांचीः जिला पुलिस ने 12 घंटे के भीतर अरशद अंसारी हत्याकांड में शामिल अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है. मंगलवार की देर रात रांची के धुर्वा में अरशद अंसारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. वारदात की गुत्थी को सुलझाते हुए रांची पुलिस ने हत्या में शामिल आरोपी को गिरफ्तार किया है. इस कांड में प्रयोग किए गए हथियार को भी बरामद कर लिया गया.

दोस्त ने कर दी थी हत्या

रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र में अरशद अंसारी की गोली मारकर हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. जांच में यह बात सामने आई है कि मामूली विवाद और गाली-गलौज के बाद अरशद के दोस्त तौसीफ अंसारी ने ही इस हत्याकांड को अंजाम दिया था. पुलिस ने आरोपी तौसीफ को गिरफ्तार कर लिया है.

रांची सिटी एसपी पारस राणा ने बताया की अरशद अंसारी हत्याकांड का रांची पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी तौसीफ को गिरफ्तार कर लिया है. सिटी एसपी ने बताया कि आग तापने के दौरान ही अरसद और तौसीफ के बीच सोमवार की रात विवाद हो गया, विवाद बढ़ने पर तौसीफ ने पिस्तौल से गोली चलाकर अरशद अंसारी की हत्या कर दी थी.

हत्या के बाद आरोपी ने हथियार को छिपाने की कोशिश की और उसे धुर्वा डैम के पास फेंक दिया, जिसे बाद में पुलिस ने बरामद कर लिया. जांच में यह भी सामने आया है कि अरशद अंसारी का पूर्व में आपराधिक इतिहास रहा है. वहीं मामले को लेकर सिटी एसपी ने बताया कि तौसीफ अंसारी द्वारा हत्या को अंजाम देने की पुष्टि हो चुकी है और घटना में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है. फिलहाल प्राथमिक जांच में सामने आया है कि गाली-गलौज और आपसी विवाद में ही हत्या हुई है.

12 घंटे में हुई गिरफ्तारी

रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने बताया की अरशद की हत्या के बाद डीएसपी हटिया के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर अपराधी को गिरफ्तार करने का टास्क दिया गया. अरशद के भाई ने उन तमाम लोगों के नाम बता दिए थे जो लोग अरशद के साथ आग ताप रहे थे. इसी बीच तौसीफ का नाम संदिग्ध के तौर पर सामने भी आ गया था. पुलिस ने घेराबंदी कर तौसीफ को गिरफ्तार कर लिया. तौसीफ के पास से अवैध हथियार कहां से आया इसकी जांच की जा रही है.

Related Articles

Back to top button