February 24, 2026 1:40 pm
ब्रेकिंग
Dog Bite Death: आवारा कुत्ते के काटने से डरे बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, छोड़ा सुसाइड नोट Amit Shah Bihar Visit: सीमांचल में डीएम-एसपी की अहम बैठक करेंगे अमित शाह, जानें पूरा एजेंडा विवादों में लव स्टोरी: 60 साल के प्रिंसिपल संग भागकर रचाई शादी, 3 दिन बाद ही मां बन गई शाइस्ता! Crime News: पति की हत्या कर ब्लीचिंग पाउडर और नमक से ड्रम में शव गला रही थी पत्नी Jharkhand News: एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाला मरीज संजय कौन था? जानें पूरी कहानी Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध...
उत्तरप्रदेश

UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जानें पूरी प्रक्रिया

UP RTE Admission 2026: उत्तर प्रदेश सरकार ने गरीब और कमजोर वर्ग के बच्चों को अच्छे प्राइवेट स्कूलों में फ्री शिक्षा का लाभ देने के लिए नई व्यवस्था लागू की है. बेसिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने 8 जनवरी 2026 को जारी शासनादेश में RTE अधिनियम 2009 की धारा 12(1)(ग) के तहत प्राइवेट स्कूलों में 25% सीटें आरक्षित करने की प्रक्रिया को और सुव्यवस्थित बनाया है. इस आदेश से उम्मीद है कि ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद बच्चे प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन पा सकेंगे.

RTE अधिनियम के अनुसार सभी गैर-सहायतित प्राइवेट स्कूलों को अपनी प्रारंभिक कक्षा, कक्षा-1 या पूर्व प्राथमिक की कुल सीटों का कम से कम 25% हिस्सा अलाभित समूह और दुर्बल वर्ग के बच्चों के लिए आरक्षित रखना अनिवार्य है. इन बच्चों को कक्षा-8 तक पूरी शिक्षा मुफ्त मिलती है जिसमें ट्यूशन फीस, किताबें, यूनिफॉर्म आदि शामिल हैं. सरकार स्कूलों को फीस की देती है. प्रति बच्चा अधिकतम ₹450 प्रति माह दिया जाता है, इसके अलावा अभिभावकों को किताब-यूनिफॉर्म आदि के लिए अलग से 5000 रुपये हर साल सीधे बैंक खाते में मिलते हैं.

कौन से बच्चे पात्र हैं?

  • अलाभित समूह: अनुसूचित जाति SC, अनुसूचित जनजाति ST, OBC, दिव्यांग बच्चे, HIV या कैंसर पीड़ित माता-पिता के बच्चे, अनाथ बच्चे आदि.
  • दुर्बल वर्ग: अंत्योदय, बीपीएल कार्ड धारक, दिव्यांगता, वृद्धावस्था, विधवा पेंशन प्राप्त करने वाले अभिभावक, परिवार की वार्षिक आय 1 लाख से कम.
  • बच्चे की आयु: 1 अप्रैल 2026 के आधार पर नर्सरी 3-4 साल, LKG 4-5 साल, UKG 5-6 साल, कक्षा-1 6-7 साल तय की गई है.
  • डॉक्यूमेंट: बच्चे को उसी ग्राम पंचायत या वार्ड का निवासी होना चाहिए जहां स्कूल स्थित है. निवास प्रमाण पत्र और आधार कार्ड के अलावा जाति प्रमाण पत्र व आय प्रमाण पत्र लगाना अनिवार्य होगा.

क्या है एडमिशन की प्रोसेस

प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और ऑनलाइन है रखी गई है. महानिदेशक स्कूल शिक्षा द्वारा समय-सारणी जारी की जाएगी. जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक होगी. RTE पोर्टल www.rte25.upsdc.gov.in पर अभिभावक आधार नंबर, बैंक खाता और जरूरी दस्तावेज जैसे जाति,आय,निवास प्रमाणपत्र, आधार अपलोड करना होगा. अपने वार्ड या ग्राम पंचायत से अधिकतम 10 स्कूलों को प्राथमिकता दें.

इसके अलावा पहले खंड शिक्षा अधिकारी, फिर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दस्तावेज पर जांच करेंगे. प्रक्रिया लॉटरी के द्वारा पूरी की जाएगी. लॉटरी जिला अधिकारी या फिर सीडीओ की निगरानी में निकाली जाएगी. जो दो चरणों में होगी. चयनित बच्चों को एसएमएस के द्वारा सूचना दिया जाएगा.

कमेटी में कौन-कौन होगा

हर जिले में योजना के क्रियान्वयन और अनुश्रवण के लिए समिति गठित होगी. जिसकी अध्यक्षता DM करेंगे. इस कमेटी मेंसदस्य मुख्य विकास अधिकारी, उपाध्यक्ष अपर जिलाधिकारी, सदस्य जिला विद्यालय निरीक्षक सदस्य, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सदस्य वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा, सदस्य खंड शिक्षा अधिकारी जनपद मुख्यालय जैसे अधिकारी शामिल होंगे. कमेटी मे.यह समिति नियमित बैठकें कर प्रवेश प्रक्रिया की निगरानी करेगी, शिकायतों का निस्तारण करेगी और कोई भेदभाव नहीं होने देगी.

Related Articles

Back to top button