February 25, 2026 10:03 am
ब्रेकिंग
वनांचल क्षेत्रो के विकास को नई रफ्तार सभी वर्ग व क्षेत्रो का समावेश- विधायक गोमती साय Dog Bite Death: आवारा कुत्ते के काटने से डरे बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, छोड़ा सुसाइड नोट Amit Shah Bihar Visit: सीमांचल में डीएम-एसपी की अहम बैठक करेंगे अमित शाह, जानें पूरा एजेंडा विवादों में लव स्टोरी: 60 साल के प्रिंसिपल संग भागकर रचाई शादी, 3 दिन बाद ही मां बन गई शाइस्ता! Crime News: पति की हत्या कर ब्लीचिंग पाउडर और नमक से ड्रम में शव गला रही थी पत्नी Jharkhand News: एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाला मरीज संजय कौन था? जानें पूरी कहानी Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग...
हरियाणा

नूंह में आतंकवाद जैसी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी, पुलिस ने बनाया मास्टर प्लेन, अब तक 2 लोगों की गिरफ्तारी

नूंह: नूंह जिले में आतंकवाद जैसी संदिग्ध गतिविधियों को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने अपनी कार्रवाई और कड़ी कर दी है। नूंह एसपी राजेश कुमार ने बताया कि जिले में ऐसे तत्वों पर पैनी नजर रखी जा रही है, जो किसी भी प्रकार से आतंकवाद या असामाजिक गतिविधियों से जुड़े हो सकते हैं।

संदिग्ध व्यक्तियों की बैंक डिटेल, लेन-देन व लोकेशन की जांच की जा रही

एसपी राजेश कुमार ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों में शामिल या संदिग्ध लोगों को चिन्हित किया जा रहा है और उनकी पूरी बैकग्राउंड जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों की बैंक डिटेल, लेन-देन और मोबाइल लोकेशन तक की जांच की जा रही है। इसके साथ ही उनकी रोजमर्रा की गतिविधियों पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते रोका जा सके।

उन्होंने बताया कि जिन लोगों के खिलाफ पुख्ता सबूत मिल रहे हैं, उन्हें पहले हिरासत में लिया जा रहा है और फिर कानूनी प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार किया जा रहा है। अब तक नूंह जिले से आतंकवाद जैसी गतिविधियों से जुड़े होने के आरोप में दो लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। जिला पुलिस अब ऐसे लोगों के नेटवर्क को खंगालने का काम कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों के संपर्क में कौन-कौन लोग थे और क्या कोई बड़ा नेटवर्क जिले में सक्रिय तो नहीं है।

शांति एवं सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ की जाएगी कार्रवाई

पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि जिले की शांति एवं सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही आम जनता से भी अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।इस कड़ी निगरानी और सक्रियता से नूंह पुलिस का उद्देश्य जिले में सुरक्षा का माहौल मजबूत करना और आतंकवाद जैसी गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाना है।

Related Articles

Back to top button