February 24, 2026 11:42 am
ब्रेकिंग
Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन...
उत्तरप्रदेश

अयोध्या: राम लला को कैसे मिला न्याय? सालों चली ‘कानूनी लड़ाई’ की हर कहानी होगी डिजिटल, 30 हजार से अधिक डॉक्यूमेंट कंप्यूटर में होंगे कैद

पावन राम नगरी अयोध्या, जहां एक ओर श्रद्धा की धारा बहती है, वहीं दूसरी ओर इतिहास और कानून की अनमोल धरोहर भी सजीव हो रही है. श्रीराम जन्मभूमि केवल एक आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि भारत के सबसे लंबे और चर्चित कानूनी संघर्ष का भी प्रतीक रहा है. अब इसी संघर्ष और विजय की कहानी को डिजिटल पन्नों में समेटने की ऐतिहासिक पहल की गई है.

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम जन्मभूमि मंदिर से जुड़े 30 हजार से अधिक कानूनी दस्तावेजों के डिजिटलीकरण की प्रक्रिया आरंभ कर दी है. कई दशकों पुराने मुकदमों से लेकर 2019 के ऐतिहासिक सुप्रीम कोर्ट फैसले तक के हर दस्तावेज को अब आधुनिक तकनीक की मदद से संरक्षित किया जा रहा है. इस कार्य में उन्नत स्कैनिंग तकनीकों और सॉफ्टवेयर आधारित इमेज प्रोसेसिंग का उपयोग हो रहा है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि हर पन्ना, हर हस्ताक्षर और हर तथ्य सटीक, स्पष्ट और सुरक्षित रहे.

डिजिटलीकरण की यह प्रक्रिया केवल दस्तावेजों को सहेजने का एक साधन नहीं, बल्कि एक युग को संरक्षित करने का माध्यम बन रही है. इससे जुड़ी सबसे बड़ी विशेषताएं हैं संरक्षण, मूल्यवत्ता, पारदर्शिता और शोध के नए द्वारों का खुलना. संरक्षण इसलिए जरूरी है क्योंकि समय के साथ कागज़ी दस्तावेज नष्ट हो सकते हैं, जबकि डिजिटल फॉर्मेट में उन्हें कई दशकों तक सुरक्षित रखा जा सकता है.

पारदर्शिता भी बढ़ेगी

मूल्यवत्ता की दृष्टि से देखा जाए तो अब शोधकर्ता, इतिहासकार, अधिवक्ता और छात्र बिना मूल दस्तावेजों को छुए, उनकी प्रमाणिक जानकारी तक पहुंच सकेंगे. पारदर्शिता भी बढ़ेगी, क्योंकि डिजिटल संग्रह आम जन के लिए उपलब्ध होगा. निश्चित मेटाडाटा के साथ और नियंत्रित एक्सेस के तहत और शोध की संभावनाएं जो हैं, वे अब और भी व्यापक होंगी. राम मंदिर से जुड़े मुकदमे और उनसे जुड़ी ऐतिहासिक घटनाओं का गहन अध्ययन करने वालों के लिए यह संग्रह एक बेशकीमती स्रोत बन जाएगा. राम मंदिर का यह डिजिटल इतिहास न केवल अतीत को सहेजने का प्रयास है, बल्कि भविष्य की पीढ़ियों को सत्य और न्याय की इस यात्रा से जोड़ने का एक सेतु भी है और अब वही इतिहास डिजिटल रूप में अमर होने जा रहा है.

Related Articles

Back to top button