February 12, 2026 1:09 pm
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
विदेश

मुलाकात के बाद बदला रुख: इमरान खान को मिली नई ताकत, जेल से ही ले लिए 2 सख्त राजनीतिक निर्णय

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और PTI संस्थापक इमरान खान से मंगलवार को उनकी बहन उज्मा खान ने रावलपिंडी की अडियाला जेल में मुलाकात की. करीब 20 मिनट की इस भेंट के बाद एक ओर उज्मा ने दावा किया कि इमरान खान ठीक हैं.

ये मुलाकात दोनों की ऐसे समय में हुई जब इमरान खान की मौत की खबरों को लेकर चर्चाओं और अफवाहों का दौर शुरू हो गया था. वहीं दूसरी ओर खुद इमरान खान ने अपनी बहन से मिलने के बाद सोशल मीडिया साइट X पर बयान जारी कर बड़े राजनीतिक फैसले और तीखे आरोपों की झड़ी लगा दी है.

लिए दो बड़े फैसले

1. PTI के अंदर दोहरा खेल खेलने वालों को बर्दाश्त नहीं करूंगा: जेल से मिले संदेश में इमरान खान ने PTI नेताओं के NDU (नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी) वर्कशॉप में जाने को लेकर नाराजगी जताई. उन्होंने लिखा कि हम हर तरह की मुश्किलें झेल रहे हैं और कुछ लोग उन्हीं के साथ रिश्ते बढ़ा रहे हैं जो हम पर जुल्म कर रहे हैं. ये बेहद दुख देता है. इमरान ने ऐसे नेताओं को PTI के मीर जाफर-मीर सादिक तक कह डाला.

2. PTI की राजनीतिक समिति भंग, नए चेहरों को जिम्मेदारी:इमरान खान ने बड़ा फैसला लेते हुए PTI की राजनीतिक समिति भंग कर दी. पार्टी के महासचिव सलमान अकमर राजा को नई शॉर्ट-टर्म कमेटी बनाने की पूरी छूट दे दी है. उन्होंने शाहिद खट्टक को नेशनल असेंबली में PTI का संसदीय नेता भी नामित किया.

खैबर में गवर्नर रूल की धमकी पर इमरान की चुनौती

खैबर पख्तूनख्वा में गवर्नर शासन लगाने की चर्चाओं पर इमरान ने खुली चुनौती दी. उन्होंने कहा कि जो लोग गवर्नर रूल की धमकी दे रहे हैं वे उसे आज ही लगा दें फिर देखेंगे क्या होता है. कुछ दिन पहले पाकिस्तान सरकार के मंत्री बरिस्टर अकील मलिक ने कहा था कि KP में सुरक्षा और गवर्नेंस की हालत इतनी ख़राब है कि मामला गवर्नर रूल की तरफ बढ़ रहा है.

अपने बयान में इमरान ने KP के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा सोहेल अफरीदी दबाव में झुक नहीं रहे, मुकाबला कर रहे हैं. उन्हें फ्रंट फुट पर खेलते रहना चाहिए. मेरे पूरे समर्थन के साथ.

चार हफ्ते से अकेली कोठरी में बंद, कोई मुलाकात नहीं

इमरान खान ने दावा किया कि पिछले एक महीने से उन्हें पूरी तरह एकांतवास में रखा गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि कोर्ट के आदेश के बावजूद नेता, वकील और परिवार से मुलाकातें बंद कर दी गई हैं. जेल मैनुअल के मुताबिक मिलने वाली बेसिक सुविधाएं भी हटा दी गई हैं.

फील्ड मार्शल आसिम मुनीर पर गंभीर आरोप

इमरान खान ने पाकिस्तान सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की नीतियों को देश में आतंक बढ़ने का कारण बताया. उन्होंने कहा कि ड्रोन अटैक और अपने ही लोगों पर ऑपरेशन से आतंकवाद और भड़का है. आज हालात बेकाबू हैं और मुझे इसका गहरा दुख है.

Related Articles

Back to top button