April 4, 2026 10:38 am
ब्रेकिंग
एसएसपी शशि मोहन सिंह द्वारा लिखित, निर्देशित और अभिनीत बहुप्रतीक्षित शॉर्ट फिल्म "ख़ौफ़ - द डिजिटल व... पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने...
मनोरंजन

Kalki 2 में बड़ा फेरबदल! दीपिका OUT, प्रभास के साथ अब दिखेगी ये सुपरस्टार, महेश बाबू की फिल्म के लिए लेती हैं ₹30 करोड़

Kalki 2: प्रभास की पिछली फिल्म साल 2024 में ही रिलीज हुई थी. जब ‘कल्कि 2898एडी’ आई और 1000 करोड़ से ज्यादा पैसे छाप लिए. इस साल एक पिक्चर में कैमियो करते दिखे थे. फिलहाल उनका पूरा फोकस ही अगले साल पर है, जब कई बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देंगी. पर जिस पिक्चर के सीक्वल का सबको इंतजार हो रहा है, वो है- KALKI 2898 AD का पार्ट 2. जिससे दीपिका पादुकोण बाहर हो गई हैं. अब वजह कुछ भी रही हो, पर मेकर्स को बड़ा झटका लगा है. क्योंकि उनके किरदार के लिए ऐसी एक्ट्रेस को फाइनल करना होगा, जो उसे बखूबी निभा पाए. अब फाइनली एक एक्ट्रेस का नाम भी सामने आ रहा है.

यूं तो प्रभास को फिलहाल कल्कि 2 का काम करने में लंबा वक्त लगेगा. लेकिन अबतक दीपिका पादुकोण वाले रोल के लिए जिन एक्ट्रेस का नाम चर्चा में रहा, वो हैं- आलिया भट्ट, साई पल्लवी और अनुष्का शेट्टी. ऐसा इसलिए क्योंकि तीनों ही कई बड़े प्रोजेक्ट्स से जुड़ी हैं. साथ ही अनुष्का शेट्टी के साथ प्रभास की जोड़ी जमती है, तो फैन्स उन्हें देखना चाहते हैं. पर ‘वाराणसी’ की एक्ट्रेस चर्चा में आ गई हैं.

‘कल्कि 2’ में दीपिका की जगह कौन?

हाल ही में एक न्यूज वेबसाइट पर रिपोर्ट छपी. जिसमें कहा जा रहा है कि दीपिका की जगह प्रियंका चोपड़ा ही बेस्ट रिप्लेसमेंट हो सकती हैं. फिल्म की इंटरनेशनल अपील की वजह से यह फैसला लिया गया है. साथ ही प्रियंका की ग्लोबल मौजूदगी उन्हें एक अच्छा ऑप्शन बनाती है. वो पहले ही महेश बाबू और राजामौली की Varanasi का हिस्सा हैं. जो फिल्म में मंदाकिनी बनी दिख रही हैं. राजामौली की फिल्म के लॉन्च पर प्रियंका चोपड़ा ही छाई रही थीं. हालांकि, कल्कि 2 में अगर प्रियंका को लिया जाता है, तो यह एकदम बेस्ट ऑप्शन होगा. पर वो इसके लिए हामी भरेंगी या नहीं. यह बड़ा सवाल बना हुआ है.

हालांकि, आलिया भट्ट भी दीपिका वाले रोल के लिए मेकर्स से बातचीत कर रही हैं. जो प्रियंका चोपड़ा को कड़ी टक्कर भी देती दिख रही हैं. दरअसल एक्ट्रेस कुछ वक्त पहले ही RRR का हिस्सा भी रह चुकी हैं. फिल्म के डायरेक्टर नाग अश्विन ऐसी एक्ट्रेस की तलाश में हैं, जो प्रभास की स्टार पावर को मैच कर पाए. साथ ही फ्रेंचाइजी को अलग ऊंचाई पर ले जा सके. राजामौली की फिल्म में प्रियंका की एंट्री के बाद से ही वो कल्कि 2 के लिए भी पहली पसंद बनी हुई हैं.

वाराणसी के लिए कितनी फीस ली?

दरअसल प्रियंका चोपड़ा का राजामौली की फिल्म में अहम रोल होने वाला है. जिसके लिए उन्होंने 30 करोड़ रुपये फीस वसूली है. लंबे वक्त बाद वो वाराणसी से इंडियन सिनेमा में कमबैक करती हुई भी नजर आने वाली हैं. देखना होगा कि कल्कि 2 पर क्या फैसला होता है?

Related Articles

Back to top button