February 23, 2026 2:20 am
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
हरियाणा

M.Phil पास ठग स्कूल संचालन की आड़ में लोगों की हड़पता था जमीन, 96 लोगाें को बनाया शिकार

गुड़गांव: गुड़गांव पुलिस ने एक M.Phil पास स्कूल संचालक को गिरफ्तार किया है जो लोगों की जमीन को अपना बताकर उनके साथ ठगी करता था। आरोपी अब तक 96 लोगों को अपना शिकार बना चुका है और उनसे करीब 10 करोड़ रुपए की ठगी कर चुका है। आरोपी की पहचान मूल रूप से बेगूसराय बिहार निवासी नीतीश कुमार के रूप में हुई है और वर्तमान में वह गुड़गांव के गांव रिठोज के पास स्थित देव नगर कॉलोनी में रहता है।

पुलिस के मुताबिक, 18 सितंबर को आर्थिक अपराध शाखा-1 को एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी। शिकायत में पीड़ित ने कहा था कि इसने खाटूश्याम प्रॉपर्टी नामक फर्म से रयान एन्क्लेव, देव नगर पार्ट-2, भोंडसी क्षेत्र में एक प्लॉट खरीदा था। फर्म के मालिक नीतीश कुमार ने स्वयं को प्लॉट का मालिक बताकर इसको प्लॉट का कब्जा दिया। फर्जी एग्रीमेंट टू सेल तैयार कर बिक्री दर्शाई तथा 3 दिन बाद ही धोखे से कब्जा वापस ले लिया और इसको आंशिक राशि लौटाकर इसके साथ लगभग 30 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। इसी तरीके से नीतीश कुमार ने लगभग 96 लोगों के साथ धोखाधड़ी करते हुए दूसरों की भूमि को अपना बताकर फर्जी एग्रीमेंट के माध्यम से बेचा और कुल मिलाकर लगभग 10 करोड़ रुपये की ठगी की।

मामले में पुलिस ने जांच करते हुए आज आरोपी नीतीश कुमार को काबू कर लिया। प्रारंभिक तौर की जांच में सामने आया कि यह मूल रूप से बिहार का निवासी है और वर्ष-2021 में गुरुग्राम आकर खाटू श्याम प्रॉपर्टी के नाम से प्रॉपर्टी फर्म चला रहा है। इसके अतिरिक्त यह रिठोज गांव में शिव गंगा पब्लिक स्कूल भी संचालित करता है। यह दूसरों की जमीन/प्लॉट को अपना बताकर फर्जी एग्रीमेंट ऑफ सेल तैयार करता था तथा लोगों से बड़े पैमाने पर रुपये लेता था। ठगी की गई राशि का उपयोग यह बिहार में किसानों से जमीन खरीकर उन्हें जमीन का भुगतान करने में करता था। आरोपी ने यह भी खुलासा किया कि यह एक ही प्लॉट/जमीन को 4–5 लोगों को बेचकर फर्जीवाड़ा करता था और इसी प्रकार से यह कुल 96 से अधिक लोगों के साथ ठगी करके अपना शिकार बना चुका है। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। आरोपी से कई अन्य वारदातों का खुलासा होने की संभावना है। आरोपी से रिमांड के दौरान विस्तृत पूछताछ की जाएगी।

Related Articles

Back to top button