February 24, 2026 1:39 am
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
पंजाब

Diljit Dosanjh के पक्ष में आए CM Bhagwant Mann, कह दी ये बड़ी बात

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने यहां मुफ्त स्वास्थ्य बीमा योजना का शुभारंभ किया। इस मौके पर पहली बार मुख्यमंत्री पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के पक्ष में आए और उनकी फिल्म के मुद्दे का भी जिक्र किया। सीएम मान ने कहा कि दिलजीत की फिल्म ‘सरदार जी 3’ का विरोध पाकिस्तानी कलाकारों की वजह से हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म की शूटिंग पहलगाम हमले से पहले हुई थी और हमारी संस्कृति एक जैसी है, जिसके चलते दिलजीत ने अपनी फिल्म में पाकिस्तानी कलाकारों को लिया लेकिन इस फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी गई और दिलजीत पर उंगलियां उठने लगीं।

सीएम मान ने कहा कि जब पाकिस्तान की टीम यहां खेलने आएगी तो सब ठीक रहेगा। केंद्र सरकार हमारे साथ भेड़-बकरियों जैसा व्यवहार कर रही है।  अमेरिका भारत और पाकिस्तान को युद्ध के हथियार बेचता है और हमें युद्ध न करने के लिए कहता है। देश के बंटवारे में करीब 10 लाख पंजाबी मारे गए लेकिन विपक्षी दलों के नेता सिर्फ सेना की टोपी पहनकर फोटो खिंचवाने आते हैं।

ऑपरेशन सिंदूर के बारे में बोलते हुए सीएम मान ने कहा कि प्रधानमंत्री को सिंदूर उन्हीं को लगाना चाहिए जिन्हें लगाना है। प्रधानमंत्री मोदी हर जगह जाते हैं और कहते हैं कि उनका इस जगह से पुराना नाता है। उन्होंने परोक्ष रूप से अपने निजी जीवन के बारे में बात करते हुए कहा कि वे उन लोगों का इस्तेमाल नहीं करते जिनसे उनका नाता है।

Related Articles

Back to top button