February 28, 2026 5:53 pm
ब्रेकिंग
होलिका दहन 2026 की तारीख का कंफ्यूजन खत्म! सुख-शांति के लिए होली से पहले घर से निकाल दें ये अशुभ चीज... ईरान-इजराइल महायुद्ध: सऊदी अरब से लेकर रूस तक... जानें इस जंग में भारत के 5 पक्के दोस्त देंगे किसका ... आंध्र प्रदेश: कानीकाडा की पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 18 लोगों की दर्दनाक मौत; कई गंभीर रूप से झु... PWD मंत्री के इलाके में बड़ा एक्शन: गुणवत्ता में लापरवाही पर 2 दिन पुरानी सड़क पर अधिकारियों ने चलवा... थाना बागबहार क्षेत्रान्तर्गत नाबालिग लड़की के साथ हुये दुष्कर्म के मामले में जशपुर पुलिस ने दो आरोपि... कलयुगी पोते की करतूत: बीमार दादी को अस्पताल में लावारिस छोड़ भागा, अब वृद्ध आश्रम बना नया घर छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं औ... जायद सीजन में करें इन 2 दालों की खेती: कम मेहनत में बंपर मुनाफा, मिट्टी भी बनेगी उपजाऊ बोत्सवाना से हजारों किमी सफर कर भारत पहुंचे 8 चीते, कुनो नेशनल पार्क में छोड़े जाएंगेबोत्सवाना से भा... सोम डिस्टिलरीज को झटका: जज ने याचिका पर सुनवाई से किया इनकार, केस दूसरे कोर्ट में ट्रांसफर
पंजाब

Punjab में तस्करी की बड़ी कोशिश नाकाम, पुलिस ने ट्रक किया जब्त

गुरदासपुर: दीनानगर पुलिस ने पशुओं के साथ क्रूरता करने के आरोप में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक ट्रक से 9 गायें और 2 बछड़ों को बुरी हालत में बरामद किया है। ये सभी जानवर ट्रक में बेहद अमानवीय तरीके से भरे हुए थे। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जिनमें से चार को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया जबकि एक आरोपी फरार हो गया है।

इस संबंधी सहायक सब इंस्पेक्टर अश्विनी कुमार ने जानकारी दी कि वह पुलिस पार्टी के साथ गांव झंडेचक में मौजूद थे, तभी एक मुखबिर ने सूचना दी कि गांव लोहगढ़ में एक ट्रक (नंबर JK-18C-2453) में कुछ लोग गायों को भर रहे हैं। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सत्ता मसीह के घर पर छापा मारा। मौके पर ट्रक खड़ा मिला, जिस पर प्लास्टिक की तरपाल डली हुई थी। जब पुलिस ने ट्रक की जांच की, तो उसमें क्षमता से अधिक गायें और बछड़े बंधे मिले, जो बहुत ही बुरी हालत में थे।

पुलिस ने सभी जानवरों को ट्रक से निकाल कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इसके बाद आरोपी सत्ता मसीह, उसकी पत्नी संतोश कुमारी, बेटा आशीश, मुख्तियार मसीह और रोशनदीन के खिलाफ केस दर्ज किया गया। इनमें से सत्ता मसीह की पत्नी संतोश कुमारी सहित अशीश पुत्र सत्ता मसीह निवासी लोहगढ,मुखतियार मसीह पुत्र सैफ अली निवासी मूखल पुलिस स्टेशन हीरानगर तथा रोशनदीन पुत्र साहिबदीन निवासी हीरानगर को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी सत्ता मसीह मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।

Related Articles

Back to top button