February 28, 2026 3:16 am
ब्रेकिंग
MP News: महज 300 रुपये किलो देसी गाय का शुद्ध घी! रतलाम में मिलावटी घी की खेप जब्त Jabalpur News: ब्लड बैंकों में खून की भारी कमी, युवाओं के समूह निभा रहे सरकार की जिम्मेदारी Anil Saumitra News: SC/ST एक्ट मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट से अनिल सौमित्र को राहत, केस रद्द MP Assembly News: मध्य प्रदेश के 22 जिलों में सिर्फ 4 शव वाहन, विधानसभा में गूंजा स्वास्थ्य सुविधाओं... DAVV Indore News: गर्ल्स हॉस्टल में बॉयफ्रेंड बनाने का दबाव डालने वाली छात्रा निष्कासित, मची खलबली मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी जिले को बड़ी सौगात, 9 सड़कों के लिए 30 करोड़ 59 लाख रुपए निर्माण की... Bhopal News: ट्रैफिक पुलिस के चालान काटने पर बीच सड़क हाई वोल्टेज ड्रामा, महिला ने निगला जहर पीएम मोदी ने दी चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि, कहा- 'आप हमेशा स्मरणीय रहेंगे' Arvind Kejriwal Liquor Case: शराब नीति केस में केजरीवाल और मनीष सिसोदिया बरी, कोर्ट ने कहा- कोई साजि...
बिहार

भागलपुर में मरीन ड्राइव, ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट और इनलैंड वाटर वे… बदलेगा पूर्वी बिहार का नक्शा

पूर्वी बिहार का प्रमुख जिला भागलपुर अब विकास के एक नए अध्याय की ओर बढ़ रहा है. बड़े पावर प्रोजेक्ट के बाद जिले को अब करीब 10 हजार करोड़ रुपये की तीन अत्यंत महत्वपूर्ण परियोजनाओं की सौगात मिली है. इनमें मुंगेर-भागलपुर मरीन ड्राइव, सुल्तानगंज ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट और हल्दिया से बनारस तक इनलैंड वाटर वे शामिल हैं. अधिकारियों का मानना है कि इन योजनाओं के पूरा होते ही भागलपुर क्षेत्र परिवहन और पर्यटन का नया केंद्र बन जाएगा.

मुंगेर से भागलपुर तक गंगा किनारे नई राह

भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी के अनुसार, गंगा नदी के किनारे मुंगेर से भागलपुर तक लगभग 8500 करोड़ रुपये की लागत से मरीन ड्राइव का निर्माण प्रस्तावित है. यह परियोजना दो चरणों में पूरी की जाएगी. भूमि अधिग्रहण को लेकर दोनों जिलों के प्रशासन से शीघ्र प्रस्ताव मांगा गया है. बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड ने विस्तृत रिपोर्ट भी तलब कर ली है. इस परियोजना से न सिर्फ आवागमन में सुधार होगा बल्कि पर्यटन को भी नई दिशा मिलेगी.

सुल्तानगंज में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट

धार्मिक नगरी सुल्तानगंज में बनने वाला ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट अब जमीन पर उतरने की तैयारी में है. जिला प्रशासन ओएलएस (Obstacle Limitation Surface) रिपोर्ट तैयार कर रहा है. शुरुआती चरण के लिए 432.32 करोड़ रुपये पहले ही आवंटित किए जा चुके हैं. एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने उड़ान व लैंडिंग के मार्ग में संभावित बाधाओं को हटाने संबंधी रिपोर्ट और साइट क्लीयरेंस से जुड़ी तकनीकी जानकारी मांगी है. एयरपोर्ट बनने के बाद धार्मिक पर्यटन, व्यापार और कनेक्टिविटी तीनों में बड़ा उछाल आएगा.

इनलैंड वाटर वे, व्यापार और परिवहन को नई ताकत

IWD के रीजनल डायरेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि गंगा नदी के माध्यम से हल्दिया से बनारस तक जल परिवहन प्रणाली विकसित की जा रही है. इसके प्रमुख फायदे, जहाजों से माल ढुलाई सस्ती और सरल होगी, सड़क मार्ग पर वाहनों की भीड़ कम होगी, नदी किनारे के क्षेत्रों में कटाव पर नियंत्रण मिलेगा, गर्मी के मौसम में शहरी जल संकट कम होगा, व्यापार व पर्यटन दोनों में तेजी से वृद्धि होगी, उन्होंने इसे भागलपुर सहित पूरे क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताया.

ट्रांसपोर्ट और टूरिज्म हब के रूप में उभरेगा भागलपुर

डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी और IWD के रीजनल डायरेक्टर अरविंद कुमार का कहना है कि तीनों योजनाओं के पूर्ण होने के बाद भागलपुर पूर्वी बिहार का सबसे बड़ा ट्रांसपोर्ट, लॉजिस्टिक और टूरिज्म हब बनकर उभरेगा. इन परियोजनाओं से शहर का भविष्य पूरी तरह बदल सकता है.

Related Articles

Back to top button