February 23, 2026 9:16 pm
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
मध्यप्रदेश

शादी की खुशियां मातम में बदलीं, मुरैना में घर से 200 मीटर दूर मिला युवक का अधजला शव

मुरैना: सबलगढ़ थाना क्षेत्र में शादी की खुशियां मातम में बदल हो गई. शादी के जश्न के बीच अचानक घर से गायब हुआ युवक का अधजला शव घर से महज 200 मीटर दूर शनिवार सुबह मिला. लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त किया. मृतक के परिजन द्वारा आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद शव को जलाया गया है. आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.

लोगों ने नेशनल हाईवे 552 को किया जाम

आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर मृतक के परिजन ने नेशनल हाईवे 552 पर चक्काजाम किया. पुलिस ने 8 दिनों में आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है, प्रदर्शनकारियों ने करीब 5 घंटे के बाद हाईवे को खोल दिया है. इस रहस्यमयी मौत से इलाके में भय और गुस्से का माहौल है

पुलिस ने लिखित में दिया कार्रवाई का आश्वासन

पूरा मामला सबलगढ़ थाना क्षेत्र के बेनीपुरा गांव का है. यहां आधी रात को शादी घर से लापता हुए 20 वर्षीय युवक अंकेश माहौर का अधजला शव उसके घर से मात्र 200 मीटर दूर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला. परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए नेशनल हाईवे 552 पर चक्काजाम कर दिया. पुलिस और प्रशासन द्वारा कार्रवाई का लिखित आश्वासन देने के बाद जाम खोल दिया गया.

सबूत मिटाने के लिए शव जलाने का शक

बेनीपुरा गांव निवासी अंकेश माहौर के घर में 5 दिसंबर को शादी समारोह का आयोजन हुआ था. परिवार के साथ खुशी से शादी में शामिल होने के बाद वह रात करीब 10 बजे घर पहुंचा. परिजनों के अनुसार, मृतक अंकेश लगभग रात 12 बजे तक मोबाइल फोन चला रहा था. इसके बाद वह अचानक घर से बाहर निकला और सुबह तक वापस नहीं लौटा. शनिवार की सुबह करीब 8 बजे ईदगाह के नीचे शांतिधाम इलाके में एक अधजला शव मिलने की सूचना फैली. मौके पर पहुंचे अंकेश के पिता राजेश माहौर ने शव की पहचान अपने बेटे के रूप में की.

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

परिजन का आरोप है कि अंकेश की पहले पिटाई की गई और बाद में उसे जलाकर फेंक दिया गया. कार्रवाई की मांग को लेकर मृतक के परिजन ने हाईवे जाम कर दिया. लेकिन पुलिस और प्रशासन ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम समाप्त हुआ. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की तैयारी में जुटी है.

सबलगढ़ थाना प्रभारी राजकुमारी परमार ने बताया “अंकेश की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई, इस बात की जांच की जा रही है. मर्ग कायम कर लिया गया है.” ASP सुरेंद्र पाल सिंह डाबर ने बताया “सबलगढ़ के बेनीपुरा गांव में एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत का मामला सामने आया है. उसका शव अधजला हालत में मिला है. जिसकी वजह से परिजनों ने जाम लगाया था. लेकिन समझाइश के बाद जाम खुल गया, पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है.”

Related Articles

Back to top button