February 24, 2026 4:26 pm
ब्रेकिंग
Dog Bite Death: आवारा कुत्ते के काटने से डरे बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, छोड़ा सुसाइड नोट Amit Shah Bihar Visit: सीमांचल में डीएम-एसपी की अहम बैठक करेंगे अमित शाह, जानें पूरा एजेंडा विवादों में लव स्टोरी: 60 साल के प्रिंसिपल संग भागकर रचाई शादी, 3 दिन बाद ही मां बन गई शाइस्ता! Crime News: पति की हत्या कर ब्लीचिंग पाउडर और नमक से ड्रम में शव गला रही थी पत्नी Jharkhand News: एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाला मरीज संजय कौन था? जानें पूरी कहानी Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध...
हरियाणा

2 बच्चों की मां के साथ लिव-इन में रह रहा था युवक, भाईयों का खोल उठा खून…कर दिया ये कांड

भिवानी : भिवानी जिले में युवक की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। युवक शादीशुदा महिला के साथ 3 साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रहा था। इससे नाराज महिला के भाइयों ने युवक पर हमला किया। घायल अवस्था में युवक को अस्पताल ले जाया गया, वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक रिंकू के भाई संजय जांगड़ा ने पुलिस को शिकायत में बताया है कि शुक्रवार रात करीब 8 बजे रिंकू पड़ोस में रहने वाले दोस्त के घर खाना खा रहा था। उसी समय गांव के ही एक युवक ने फोन कर किसी काम के बहाने रिंकू को घर से बाहर बुलाया। रिंकू खाने से बीच में ही उठकर घर आया। संजय ने बताया कि इसके बाद आरोपी रिंकू को गांव के मंदिर के पास से बाइक पर बैठाकर धनाना से गांव बडेसरा जाने वाले मोड पर ले गया। वहां पहले से ही झज्जर का युवक अपने 5-6 साथियों के साथ खड़ा था। रिंकू के वहां पहुंचते ही आरोपियों ने उस पर रॉड और डंडों से हमला कर दिया।

इस हमले में रिंकू गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले की सूचना हमें मिली तो हम मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में रिंकू को सिविल अस्पताल लेकर गए। वहां से डॉक्टरों ने उसे PGI रोहतक रेफर कर दिया। इलाज के दौरान रिंकू की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करेगी।

Related Articles

Back to top button