March 15, 2026 11:24 pm
ब्रेकिंग
Khamenei Death: खामेनेई के निधन पर क्या बोला RSS? 'भारत की परंपरा' का जिक्र कर विरोधियों को दिया जवा... तेलंगाना में सनसनीखेज वारदात! ड्रग्स पार्टी में पकड़े गए सांसद और पूर्व विधायक; छापेमारी के दौरान पु... Greater Noida Crime: नवादा गांव में दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे, पुलिस ने 11 को दबोचा; 25 लो... Patna Fraud Case: बेटे को फिल्म स्टार और मां को राज्यपाल बनाने का झांसा देकर लाखों की ठगी, पटना में ... राहुल गांधी का बड़ा दांव! पीएम मोदी को पत्र लिखकर कांशीराम के लिए मांगा 'भारत रत्न'; कहा- बहुजन समाज... ममता बनर्जी का बड़ा मास्टरस्ट्रोक! चुनाव से पहले सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले; मार्च से मिलेगा ... Andhra Pradesh Tragedy: मैकेनिक के कहने पर घर में चालू छोड़ी बाइक, 'साइलेंट किलर' गैस ने ली 4 की जान... Assembly Election 2026 Dates: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा, बंगाल में इतने चरणों में मतद... Google Chrome यूजर्स सावधान! 350 करोड़ लोगों के डेटा पर बड़ा खतरा; गूगल ने जारी किया इमरजेंसी अपडेट,... UP Politics: अखिलेश यादव की देशभक्ति पर केशव मौर्य ने क्यों उठाया सवाल? डिप्टी सीएम के तीखे बयान से ...
छत्तीसगढ़

दीपावली की रात पति ने घर की लक्ष्मी का किया मर्डर

गौरेला पेंड्रा मरवाही: गौरेला थाना क्षेत्र के दूरस्थ बैगा गांव आमाडोब (पटपटीपारा) में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां पति ने पत्नी की हत्या कर दी और फरार हो गया. घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई.

विवाद के बाद पति ने की पत्नी की हत्या: जानकारी के मुताबिक, भैयालाल बैगा का अपनी पत्नी रामकली बैगा से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया, पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ने पर गुस्से में आए भैयालाल ने टांगी उठाकर पत्नी के चेहरे, हाथ, सीने और गले पर वार कर दिया. कुल्हाड़ी से गंभीर चोटों के बाद रामकली बैगा मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ी. कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई.

आरोपी पति पर हत्या के केस दर्ज: घटना के बारे में पता चलते ही मृतका की बहन मीरा बाई और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे. घटना की सूचना गौरेला थाना पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची. शव का पंचनामा कार्यवाही और पोस्टमॉर्टम करवाया. शव परिजनों को सौंप दिया. मृतका की बहन ने आरोपी पति पर हत्या का केस दर्ज कराया.

जीपीएम पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार: जिसके बाद गौरेला पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया और आरोपी पति भैयालाल बैगा को गिरफ्तार किया. पुलिस की शुरुआती पूछताछ में घटना की वजह पति-पत्नी के आपसी विवाद को बताया जा रहा है, जो इतना बढ़ा कि उसकी कीमत पत्नी को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी. फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है.

Related Articles

Back to top button