February 24, 2026 3:41 am
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
पंजाब

गैस एजेंसी में जोरदार धमाका, मजदूर झुलसे, सिलेंडर के टुकड़े दूर-दूर बिखरे

नाभा  : नाभा ब्लॉक के गांव मैहस में स्थित शमशेर भारत गैस एजैंसी पर अचानक हुए धमाके से इलाके में दहशत फैल गई। एजैंसी के गोदाम के साथ लगते कमरे में रखे सिलैंडरों में अचानक आग लग गई, जिसके कारण जोरदार धमाका हुआ और कमरे की पूरी छत नीचे गिर गई। धमाका इतना जबरदस्त था कि सिलेंडर टूटकर टुकड़ों में बिखर गए और आस-पास काफी दूर तक उनके टुकड़े दिखाई दिए। धमाके की आवाज सुनते ही नजदीकी गांवों के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और तुरंत फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी।

बताया जा रहा है कि कमरे की छत गिरने से करीब चार लोग, जो वहां मजदूरी का काम कर रहे थे, नीचे दब गए और गंभीर रूप से झुलस गए। गनीमत रही कि साथ वाले बड़े गोदाम में दर्जनों सिलैंडर रखे हुए थे और अगर आग वहां पहुंच जाती तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने समय रहते पहुंचकर आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार 4 लोग गंभीर रूप से झुलस गए जिनमें से 2 को पटियाला रैफर कर दिया गया है, जबकि बाकी 2 का इलाज नाभा के सरकारी अस्पताल में चल रहा है। स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड कर्मियों ने बताया कि धमाका बहुत तेज था और विस्फोट हुए सिलैंडर के टुकड़े काफी दूर तक गिरे। उनका कहना था कि यदि समय रहते आग पर काबू न पाया जाता तो भारी नुकसान हो सकता था।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कमरे में रखे एक सिलैंडर में अचानक आग लग गई, लेकिन यह कैसे लगी इसका कारण पता नहीं चल पाया। उनमें से कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घायल व्यक्तियों के परिजनों ने कहा कि उन्हें हादसे की जानकारी फोन पर मिली, जिसके बाद वे तुरंत अस्पताल पहुंचे। उनके परिवार के सदस्य गंभीर रूप से जल चुके हैं और उन्हें पटियाला रेफर किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button