April 3, 2026 10:16 pm
ब्रेकिंग
पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने... नाई की दुकान में 'मौत का प्लान'! रेलवे सिग्नल बॉक्स उड़ाने की थी साजिश; UP ATS ने ऐसे दबोचे 4 संदिग्...
उत्तरप्रदेश

लखनऊ में सनसनीखेज वारदात! संपत्ति विवाद में किसान का मर्डर, अपहरण के बाद हत्या, शव उन्नाव में जलाकर फेंका गया, 5 अपराधी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र के रदाखिना गांव के किसान शिवप्रकाश (50) को 25 दिन पहले घर से अगवा कर लिया गया था. पुलिस के मुताबिक, बड़े भाई और जमीन के दलालों ने मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और शव को उन्नाव ले जाकर पेट्रोल डालकर जलाया. पुलिस ने हत्या के पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इनमें मुख्य साजिशकर्ता और जमीन दलाल सुजीत श्रीवास्तव (नगराम) भी शामिल है. एडीसीपी साउथ रालापल्ली बसंत कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से बचने के लिए आरोपियों ने पूरे रास्ते सर्विस लेन का इस्तेमाल किया था.

शिवप्रकाश के पिता की मौत के बाद मां ने अपनी जमीन की वसीयत छोटे बेटे शिवप्रकाश के नाम कर दी थी. यह जमीन एक बड़ी प्राइवेट प्लॉटिंग कंपनी के प्रोजेक्ट में शामिल थी, जिसकी कीमत कई करोड़ रुपए थी. बड़े भाई ने पहले अपना हिस्सा बेच दिया था. फिर मां को अपने पास ले जाकर उनसे जबरन पावर ऑफ अटॉर्नी बनवाई और मां के हिस्से की जमीन भी दलालों के जरिए बेच दी.

जब शिवप्रकाश को यह धोखाधड़ी पता चली तो उसने कोर्ट में केस कर दिया और लगातार पैरवी करने लगा. केस की वजह से प्लॉटिंग कंपनी ने दलालों पर दबाव बनाया कि दस्तावेज ठीक कराओ नहीं तो पैसा वापस करना पड़ेगा. इससे गुस्साए दलाल सुजीत श्रीवास्तव और उसके साथियों ने शिवप्रकाश को लगातार धमकियां दीं कि केस वापस लो, नहीं तो जान से मार देंगे. शिवप्रकाश नहीं माना तो 14 नवंबर को उसे घर से अगवा कर लिया गया.

गला दबाया, फिर जिंदा जलाया

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने शिवप्रकाश को कार में डाला और रायबरेली की ओर ले गए. चलती गाड़ी में ही गला दबाकर हत्या कर दी. इसके बाद शव को उन्नाव के बीघापुर क्षेत्र में ले जाकर पेट्रोल डालकर आग लगा दी और हाईवे किनारे फेंक दिया. 18 नवंबर को अधजला शव मिला था. परिजनों ने शव की शिनाख्त शिवप्रकाश के रूप में की थी.

पांच गिरफ्तार, बड़ा भाई अब भी फरार

पुलिस ने सोमवार को पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मुख्य आरोपी सुजीत श्रीवास्तव समेत सभी दलालों को पकड़ लिया गया है, लेकिन बड़ा भाई अभी फरार बताया जा रहा है. पुलिस का दावा है कि जल्दी ही उसे भी दबोच लिया जाएगा.

Related Articles

Back to top button