February 22, 2026 9:26 pm
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
देश

आंध्र प्रदेश: पोती के साथ की थी दरिंदगी, अब हैवान दादा को 20 साल की सजा; पूरी कहानी

आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में एक हैवान दादा ने अपनी ही पोती के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया था. अब कोर्ट ने 59 साल के आरोपी दादा को 20 साल की जेल की सजा सुनाई है. इसके साथ ही उस पर 5 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है. पीड़िता ने अपनी मां से आपबीती बताई थी, जिसके बाद उसकी मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी.

ये मामला विजयनगरम के गजुलारेगा से सामने आया है, जहां अगस्त में 59 वर्षीय बोंडापल्ली सत्य राव ने अपनी ही पोती के साथ दुष्कर्म किया था. उसने इस वारदात को तब अंजाम दिया था, जब घर पर पीड़िता के माता-पिता नहीं थे और वह अपने दादा-दादी के साथ घर पर अकेली थी. इसी बात का सत्य राव ने फायदा उठाया और पोती का रेप किया, जब पीड़िता की मां वापस आई तो उसने अपनी मां से आपबीती बताई.

मां से पीड़िता ने बताई आपबीती

घटना के बाद सत्य राव फरार हो गया था. कुछ देर बाद, बच्ची की मां घर आई और उसने पूछा कि उसकी बेटी क्यों रो रही है. फिर उसने अपनी मां को बताया कि उसके दादा ने उसके साथ गलत काम किया है. इससे आहत होकर, पीड़िता ने महिला पुलिस में अपने ससुर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद मामले में जांच शुरू की गई और आरोपी दादा को पकड़ लिया गया.

5 लाख का मुआवजा देने की घोषणा

इसके बाद महिला थाने की एसआई सिरीशा ने डीएसपी आर. गोविंदा राव की निगरानी में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच पूरी की और उसे कोर्ट में पेश किया गया था. फिर आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया गया. अब सोमवार, 8 दिसंबर को स्पेशल पॉक्सो कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया और आरोपी दादा को 20 साल के कठोर कारावास और 5,000 रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई गई. इसके साथ ही पीड़िता को पुनर्वास (Rehabilitation) के लिए 5 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की गई.

Related Articles

Back to top button