Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Vaibhav Suryavanshi: बुमराह को छक्का जड़ने वाले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी अपना 'लकी बैट' करेंगे गिफ्ट... Mahavatar Movie Casting: विकी कौशल की 'महावतार' में हुई इस 800 करोड़ी एक्ट्रेस की एंट्री, दीपिका पाद... Melania Trump on Epstein: जेफरी एपस्टीन से संबंधों के आरोपों पर मेलानिया ट्रंप का बड़ा बयान, 'झूठे क... Income Tax Saving Tips: क्या होता है चिल्ड्रन अलाउंस? बच्चों की पढ़ाई और हॉस्टल खर्च पर ऐसे बचाएं अप... BSNL vs Jio vs Airtel: इस मामले में जियो-एयरटेल से आगे निकला BSNL, बना देश का नंबर 1 टेलीकॉम ऑपरेटर! Shukrawar Ke Niyam: शुक्रवार को भूलकर भी न करें ये गलतियां, मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज; घर में आएगी... Amarnath Yatra Packing List: अमरनाथ यात्रा पर जाने से पहले बैग में जरूर रख लें ये चीजें, वरना हो सकत... CAPF Law Update: केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल कानून को राष्ट्रपति की मंजूरी, अब बदल जाएंगे भर्ती और सेव... Noida News: हादसा या हत्या? एमिटी छात्र हर्षित की संदिग्ध मौत पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, जां... Nainital News: नैनीताल में 9वीं के छात्र का शारीरिक शोषण, भाभी और देवर के दोस्त ने अश्लील वीडियो बना...

NHAI की बड़ी पहल: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कोहरे के कारण होने वाले हादसे रोकने के लिए विशेष इंतजाम, ड्राइवरों को मिलेगी बड़ी मदद

ठंड में कोहरे के चलते विजिबिलिटी कम हो जाती है. ऐसे में कई बार गाड़ियां नजर नहीं आती और सड़क हादसे हो जाते हैं. इसी को देखते हुए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने लोगों को अलर्ट करने का फैसला किया है. प्राधिकरण की ओर से अलग-अलग जगहों पर इलेक्ट्रॉनिक डिस्पले लगाकर कोहरे और विजिबिलिटी से जुड़ी जानकारी दिखानी शुरू की गई है, ताकि इससे ड्राइवर समय रहते सतर्क हो जाएंगे.

इसके साथ ही एनएचएआई ने वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने के अभियान को भी तेज कर दिया है. एक्सप्रेसवे की एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स के पास डिवाइडरों पर भी भी रिफ्लेक्टर टेप चिपकाए जा रहे हैं, जिससे रात और कोहरे के दौरान वाहन चालकों को रास्ता साफ नजर आए और वह अलर्ट हो जाएं. इसके साथ ही सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए अलग-अलग टीमों को पेट्रोलिंग पर लगाया गया है.

कोहरे में सड़क हादसों का खतरा

पेट्रोलिंग टीमें माइक से भी रास्ते में आगे कोहरा होने की जानकारी दे रही हैं. कोहरे की वजह से अक्सर सड़क हादसों की जानकारी सामने आती है. दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कोहरे में सड़क हादसों का खतरा और बढ़ जाता है. ऐसे में सतर्कता की जरूरत होती है, क्योंकि इस एक्सप्रेसवे पर वाहनों की रफ्तार आमतौर पर 100 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा रहती है. एक्सप्रेसवे शुरू होने के बाद से अब तक तेज रफ्तार और कम विजिबिलिटी के चलते कई बड़े हादसे हो चुके हैं.

चालकों को अलर्ट किया जा रहा

अब पिछले कुछ दिनों से शाम ढलते ही हल्का कोहरा छाने लगा है और रात बढ़ने के साथ विजिबिलिटी तेजी से कम होती जा रही है. इसी वजह से प्राधिकरण ने सूचना डिस्प्ले सिस्टम और बाकी चीजों से चालकों को अलर्ट कर रहा है. एनएचएआई सोहना के प्रोजेक्ट डायरेक्टर पी.के. कौशिक ने बताया कि वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए पंपलेट भी बांटे जा रहे हैं.

रिफ्लेक्टर लगाने के दौरान ड्राइवरों को यह भी समझाया जा रहा है कि कोहरे में रफ्तार कम रखना, हेडलाइट को लो-बीन मोड पर चलाना और वाहन दूरी बनाए रखना बेहद जरूरी है. एनएचएआई का कहना है कि सुरक्षा के ये इंतजाम आगे आने वाले दिनों में और मजबूत किए जाएंगे, ताकि कोहरे के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को कम किया जा सके.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.