February 23, 2026 3:50 am
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
मनोरंजन

भयंकर भूकंप से दहल उठा जापान! एक्टर प्रभास की सुरक्षा को लेकर चिंता, डायरेक्टर ने कहा- ‘वो सुरक्षित हैं’, किस काम से गए थे जापान?

पैन इंडिया स्टार प्रभास पिछले दिनों अपनी फिल्म बाहुबली: द एपिक के प्रमोशन के सिलिसेल में जापान में थे. इस बीच बीते रोज़ वहां रिक्टर स्केल पर 7.5 तीव्रता का बड़ा भूकंप आया, जिससे पूरा जापान हिल गया. इस बड़े भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी भी जारी की गई. इन खबरों से भारत में प्रभास के फैंस परेशान हो गए. उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रभास को लेकर चिंता जताई. तभी ‘द राजा साब’ फिल्म के डायरेक्टर मारूती ने अपने एक जवाब से लाखों फैंस की चिंता को खत्म कर दिया. मारूती ने बताया कि उन्होंने प्रभास से खुद बात की है.

प्रभास के एक फैन ने एक्स पर एक पोस्ट लिखा. इस पोस्ट में वो लिखते हैं, “लगता है जापान में भूकंप आया है और सुनामी की चेतावनी भी जारी कर दी गई है. हमारे हीरो वहीं हैं और उन्हें कल वापस आना है.” प्रभास की चिंता जताते हुए किए गए इस एक्स पोस्ट पर मारूती ने जवाब दिया. उन्होंने लिखा, “डार्लिंग (प्यारे दोस्त) से बात की है, वो टोक्यो (जापान की राजधानी) में नहीं हैं और वो पूरी तरह से सुरक्षित हैं. फिक्र करने की कोई बात नहीं.” हालांकि मारूती ने ये साफ नहीं किया कि प्रभास भूकंप के वक्त वहां थे या नहीं.

कुछ दिन पहले जापान गए थे प्रभास

करीब तीन दिनों पहले प्रभास जापान में थे और अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रहे थे. प्रभास ने इंस्टाग्राम पर एक नोट और कुछ तस्वीरें भी शेयर की थीं. वो नोट बाहुबली के निर्देशक एसएस राजामौली की ओर से उन्हें भेजा गया था. प्रभास ने नोट शेयर करते हुए लिखा था, “डार्लिंग एसएस राजामौली. आपसे बहुत प्यार करता हूं. आपको जापान में काफी मिस कर रहा हूं. हम दोनों फिर से यहां आएंगे.” जापान में आए इस भूकंप में कम से कम 27 लोग घायल हुए और हज़ारों घरों को नुकसान पहुंचा है.

प्रभास इन दिनों क्या कर रहे हैं?

प्रभास इस वक्त अपनी अगली फिल्म ‘द राजा साब’ की रिलीज़ का इंतज़ार कर रहे हैं. ये फिल्म अगले साल 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. फिल्म में प्रभास के साथ मालविका मोहनन, निधी अग्रवाल और रिद्धी कुमार भी हैं. इसके अलावा इसमें संजय दत्त निगेटिव किरदार में नज़र आने वाले हैं. कुछ वक्त पहले इसका ट्रेलर रिलीज़ किया गया था, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था.

Related Articles

Back to top button