February 12, 2026 2:14 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
हरियाणा

तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से बच्ची की मौत, आरोपी चालक शव लेकर भागा

महेंद्रगढ़ : महेंद्रगढ़ जिले के बचीनी गांव में एक दर्दनाक घटना में सामने आई है। दरअसल 5 वर्षीय बच्ची को एक तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बच्ची की मौत हो गई। वहीं आरोपी चालक बच्ची को साथ में लेकर भाग गया।

जानकारी के अनुसार यूपी का एक परिवार बचीनी गांव के ईंट भट्टे पर काम करता है। बच्ची के पिता राजेंद्र ने बताया कि उनकी 5 वर्षीय बेटी चांदनी सोमवार शाम को घर से लस्सी लेने निकली थी, तभी तेज रफ्तार कैंटर ने उसे टक्कर मार दी। घटना के बाद आरोपी चालक बच्ची को वहीं छोड़कर भागने के बजाय अपने वाहन में लेकर फरार हो गया। साथ में खेल रहे बच्चों ने इसकी सूचना दी।

सूचना मिलने पर परिवार घंटों तक महेंद्रगढ़ के नागरिक और निजी अस्पतालों में बच्ची की तलाश करता रहा। बच्ची जब नहीं मिली तो इसकी सूचना पुलिस को दी। परिवार की शिकायत पर पुलिस सक्रिय हुई और स्थानीय सीसीटीवी फुटेज तथा पड़ोसी इलाकों से पूछताछ कर मामला गंभीरता से जांच में लिया। कई टीम गठित कर जांच शुरु की।

जांच करते हुए पुलिस आरोपी ड्राइवर तक पहुँची। चालक की निशानदेही पर कार की ओर इशारा करते हुए पुलिस ने शव घटनास्थल से करीब 25 किलोमीटर दूर, माधोगढ़ घाटी के पास सड़क किनारे बरामद किया। बच्ची के पिता राजेंद्र ने बताया कि वे मजदूरी करते हैं और चांदनी उनकी इकलौती बेटी थी। परिवार पहले ही एक निजी क्षति झेल चुका है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नारनौल नागरिक अस्पताल भेज दिया है। महेंद्रगढ़ सदर थाना मामला दर्ज कर चालक की गिरफ्तारी तथा घटना के हर पहलू की पड़ताल कर रहा है।

Related Articles

Back to top button