February 25, 2026 1:56 am
ब्रेकिंग
वनांचल क्षेत्रो के विकास को नई रफ्तार सभी वर्ग व क्षेत्रो का समावेश- विधायक गोमती साय Dog Bite Death: आवारा कुत्ते के काटने से डरे बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, छोड़ा सुसाइड नोट Amit Shah Bihar Visit: सीमांचल में डीएम-एसपी की अहम बैठक करेंगे अमित शाह, जानें पूरा एजेंडा विवादों में लव स्टोरी: 60 साल के प्रिंसिपल संग भागकर रचाई शादी, 3 दिन बाद ही मां बन गई शाइस्ता! Crime News: पति की हत्या कर ब्लीचिंग पाउडर और नमक से ड्रम में शव गला रही थी पत्नी Jharkhand News: एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाला मरीज संजय कौन था? जानें पूरी कहानी Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग...
हरियाणा

पलवल-नूंह मार्ग फिर बना मौत का कारण, सड़क की बदहाली ने ली 22 वर्षीय युवक की जान

पलवल: पलवल-नूंह सड़क मार्ग की खराब स्थिति एक बार फिर हादसे की वजह बन गई। सड़के हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार सोमवार शाम रजोलका निवासी 22 वर्षीय युवक ललित अपनी ड्यूटी समाप्त कर घर लौट रहा था। जैसे ही वह लालवा गांव के पास पहुंचा, तभी उसकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ललित ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मृतक के परिवार ने सड़क की दुर्दशा को इस दुर्घटना का मुख्य कारण बताया। परिजनों का कहना है कि इस मार्ग पर गहरे गड्ढे और टूटी सड़क पिछले लंबे समय से दुर्घटनाओं को न्योता दे रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार इसी खराब सड़क के चलते अब तक कई लोग जान गंवा चुके हैं। कुछ दिन पहले हुए हादसे के बाद सड़क जाम कर प्रशासन को मरम्मत का आश्वासन भी दिया गया था, लेकिन स्थिति अब भी जस की तस है।

परिजनों और ग्रामीणों ने सरकार व प्रशासन से मांग की है कि इस सड़क की तुरंत मरम्मत कराई जाए, वरना विरोध को मजबूर होना पड़ेगा। उन्होंने कहा “यह मार्ग अब मौत का रास्ता बन चुका है।”

Related Articles

Back to top button