February 22, 2026 9:46 pm
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
हरियाणा

‘तैयार हो जाइए, कड़ाके की सर्दी आने वाली है’ , मौसम वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी… जानिए क्या कहा

हिसार:  प्रदेश में पिछले साल की तुलना में इस बार ज्यादा ठंड पड़ने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि पिछले दिसंबर की तुलना में इस बार दिसंबर में ठंड ज्यादा पड़ने वाली है। पिछले साल दिसबंर के पहले सप्ताह में तापमान औसतन ने न्यूनतम तापमान 11 डिग्री से लेकर पांच डिग्री के आसपास रहा।

इस दौरान 14 दिसंबर के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय होगा, जिसका केंद्र पाकिस्तान में होगा। हालांकि इसका अधिक असर हरियाणा में नहीं पड़ेगा। अलबत्ता कुछ हिस्सों में बादल छाएंगे, लेकिन बारिश नहीं होगी। 10 और 11 दिसंबर को तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी, जिसके चलते ठंड बढ़ेगी।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने कहा कि हरियाणा में मौसम परिवर्तनशील संभावित है। वहीं आज से उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से विशेषकर रात्रि तापमान में फिर से गिरावट की संभावना है, जिससे ठंड भी बढ़ सकती है। लेकिन 12 दिसंबर से एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस दस्तक देगा जिससे अधिकतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी।

अनुमान है कि न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे यह 6 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं औसतन 24 डिग्री बना हुआ है, जबकि अधिकतम तापमान भी करीब 1 डिग्री तक कम हो सकता है।

Related Articles

Back to top button