February 11, 2026 12:00 pm
ब्रेकिंग
Dhurandhar 2 Update: फरवरी में आएगा 'धुरंधर: द रिवेंज' का पहला गाना, जानें कब रिलीज होगा रणवीर सिंह ... China Taiwan Conflict: हर दिन 10 से ज्यादा घुसपैठ और तेज हुई झड़पें, क्या ताइवान पर कब्जे की तैयारी ... Gold-Silver Price Today: चांदी की कीमतों में ₹7,000 का भारी उछाल, सोना भी हुआ महंगा; जानें अपने शहर ... AI Impact Summit 2026: दिल्ली में जुटेगा दुनिया भर के दिग्गजों का जमावड़ा, जानें कौन-कौन से टेक लीडर... Prayagraj Magh Mela 2026: कब है माघ मेले का अंतिम स्नान? जानें महाशिवरात्रि पर संगम डुबकी की सही तार... High Protein Pasta Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसा क्रीमी हाई प्रोटीन पास्ता, नोट करें शेफ की सीक्रेट... JK Assembly: उमर अब्दुल्ला के बयान पर विधानसभा में बीजेपी का भारी हंगामा, सीएम का माफी मांगने से साफ... जेठानी के गहने चोरी कर देवरानी ने रची भिखारियों वाली कहानी, एक छोटी सी गलती से ऐसे खुला 'चोरी कांड' ... Jammu Kashmir High Alert: जम्मू-कश्मीर में 11 से 14 फरवरी तक हाई अलर्ट, खुफिया इनपुट के बाद बढ़ा आतंक... Jaipur Theft Case: गूगल पर सर्च किए जयपुर के 'पॉश इलाके', फिर चोरों ने ऐसे दिया बड़ी चोरी को अंजाम; ...
हरियाणा

टोल प्लाजा कर्मियों ने सिख युवक को पीटा, पगड़ी उतार फेंकी,….BKU ने 3 घंटे करवाया टोल फ्री

कुरुक्षेत्र: कुरुक्षेत्र जिला के पिहोवा कस्बे में हिसार चंडीगढ़ नेशनल हाईवे 152 पर गांव थाना टोल प्लाजा पर शाम के समय खूब हंगामा हुआ सिख युवक से मारपीट के बाद आसपास के गांव के लोगों ने टोल प्लाजा का घिराव कर लिया। नाराज ग्रामीणों ने टोल को फ्री कर दिया करीब 3 घंटे तक सभी वाहन बगैर टोल टैक्स दिए गुजरते रहे।

घटना की सूचना पाकर थाना सदर एसएचओ जगदीश कुमार व गुमथला गढू के चौकी इंचार्ज पीएसआई अमित कैथल और पिहोवा से पुलिस की कई गाड़ियां लेकर मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाने की कोशिश की। आसपास के ग्रामीणों ने टोल प्लाजा का घिराव कर लिया लेकिन ग्रामीण मारपीट करने वालों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। गुमथला गोधू का टोल करवाया फ्री गुमथलागढ़ गांव के नवनीत के मुताबिक वह अपनी गाड़ी से कैथल जाने के लिए निकला था टोल प्लाजा के पास होने की वजह से गुमथला गांव का टोल फ्री है लेकिन टोलकर्मी उसे टोल देने की मांग करने पर अड़ गए।

नवनीत सिंह ने टोल कर्मी को खुद के गुमथला गांव का होने बारे बताया जबकि कर मैं आइडेंटी मांगी तो उनके पास आइडेंटिटी नहीं थी और टोल कम कमी उनके टाल दिए जाने की मांग पर एड गए। उसने कर्मियों को उसका क्रॉस वेरिफिकेशन करने बारे भी कहां लेकिन किसी ने उसकी बात नहीं सुनी। मामला बढ़ते बढ़ते इतना बढ़ गया की टोल कर्मियों ने शिकायतकर्ता की पगड़ी ही उतार फेंकी जबकि नवनीत के अनुसार पुलिस भी उसे समय मौके पर मौजूद थी लेकिन पुलिस ने उसे छुड़ाने की कोशिश नहीं की बल्कि एक पुलिसकर्मी ने उन आरोपियों के साथ-साथ मिलाया।

वही मामले की भनक लगते ही भारतीय किसान यूनियन नवनीत के समर्थन में उतर गई और पेहवा के कुछ मेंबर भी मौके पर पहुंच गए ।नवनीत सिंह ने किसानों के सदस्य होने का भी हवाला दिया ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर धरना दिया। पुलिस के कार्रवाई करने के आश्वासन के बाद किसान टोल प्लाजा से हट गए।

नवनीत सिंह ने इस मामले की शिकायत पुलिस को दी है घटना का वीडियो फिर सामने आया है जिसमें सात आठ लोग नवनीत के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं उधर टोल प्लाजा के असिस्टेंट मैनेजर मनीष ने बताया कि टोल के आसपास के 18 गांव का टोल फ्री है कर्मी ने युवक आईडी दिखाने को कहा था मगर उसे युवक ने बैरीकेट से उठाकर फेंक दिया जिसके बाद हंगामा शुरू हो गया। इतना ही नहीं टकर में उन्हें जहां उसे डंडे लाठियां से मारा वहीं उसकी पगड़ी भी उछाली यह आरोप भी शिकायतकर्ता ने लगाया। फिलहाल पेहवा पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button