February 11, 2026 5:10 pm
ब्रेकिंग
देवघर बाबाधाम में इस बार की शिव बारात होगी बेहद खास, श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम पाकुड़ नगर निकाय चुनाव: बाबूलाल मरांडी ने भरी हुंकार, भाजपा उम्मीदवारों की जीत के लिए कार्यकर्ताओं क... NCB Action: फरार नशा तस्करों की अब खैर नहीं, केंद्र सरकार ने एनसीबी को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी फाइलेरिया मुक्त होगा बलौदाबाजार: कलेक्टर और अधिकारियों ने खुद खाई दवा, आम जनता से की अपील Durg News: दुर्ग बस स्टैंड में प्रधान आरक्षक त्रिलोक सिंह की मौत, पैर फिसलने से हुआ हादसा Girodpuri Mela 2026: गिरौदपुरी मेले की तैयारी तेज, प्रशासन ने सुरक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता के लिए ... CM विष्णुदेव साय ने मीसाबंदियों से की मुलाकात, हनुमान मंदिर में टेका मत्था; प्रदेश की खुशहाली की काम... Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा, डांस कर रहे बारातियों को ट्रक ने कुचला महाशिवरात्रि 2026 शुभ मुहूर्त: सर्वार्थ सिद्धि योग में होगी शिव पूजा, नोट कर लें निशिता काल का समय CG News: नकली दवा मामले में साय सरकार की बड़ी कार्रवाई, स्टिंग के बाद एडीसी संजय नेताम सस्पेंड
उत्तरप्रदेश

कासगंज में ऑनर किलिंग? प्रेमिका से मिलने पहुंचा शख्स, पिता और भाई ने मार डाला

उत्तर प्रदेश के कासगंज में एक दिल दहला देने वाली वारदात का पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने तीन दिन पहले हुई एक हत्या का खुलासा किया है जिसमें पुलिस ने बताया कि युवक की हत्या प्रेम संबंध के चलते हुई है. पुलिस ने प्रेमिका के आरोपी पिता-भाई को गिरफ्तार किया है. फिलहाल अन्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. पुलिस उन्हें भी गिरफ्तार करने के लिए अलग-अलग जगहों पर दबिश दे रही है.

जानकारी के मुताबिक 13 मई को जिले के नरदौली इलाके के एक खेत में अंकुल नाम के शख्स की हत्या कर दी गई थी. पुलिस को युवक की लाश पॉलिथीन में लिपटी हुई जंगल में मिली थी. पुलिस ने जब छानबीन की तो पता चला कि युवक अंकुल का गांव की ही एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. बस यहीं से पुलिस एक-एक करके सबूत घोजती गई और आखिरकार हत्या का खुलासा हो गया.

कैसे जुड़े तार?

गांव की ही एक युवती के साथ अंकुल का पिछले करीब 1 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. पुलिस ने बताया कि युवती ने ही 12 मई को युवक को फोन किया था. युवती के परिजनों को पहले ही उन दोनों के प्रेम प्रसंग की जानकारी मिल चुकी थी. 13 मई को युवती के बुलाने पर युवक गांव के एक खेत में पहुंचा था जहां पर युवती के पिता और भाई के साथ कुछ और लोग आए और शख्स को घेर लिया.

ऐसे की हत्या

हत्या के आरोपी विजय नगर गांव के रहने वाले हैं. युवती के पिता हरिश्याम, भाई प्रदीप और मुनेंद्र ने गोली मारकर युवक की हत्या की थी. लंबे वक्त से आरोपी युवक की हत्या करने के फिराक में थे. 13 मई को जब अंकुल खेत में युवती के साथ था तभी आरोपी पहुंचे. पहले भाई प्रदीप ने युवक को तमंचे से दो गोली मारी इसके बाद युवती के पिता घनश्याम ने अपनी लायसेंसी बंदूक से युवक को दो गोली मार दीं. युवकी हत्या के बाद उसके शव को पॉलीथीन में लपेटकर दोनों ने जंगल में ठिकाने लगा दिया.

Related Articles

Back to top button