February 25, 2026 9:04 am
ब्रेकिंग
वनांचल क्षेत्रो के विकास को नई रफ्तार सभी वर्ग व क्षेत्रो का समावेश- विधायक गोमती साय Dog Bite Death: आवारा कुत्ते के काटने से डरे बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, छोड़ा सुसाइड नोट Amit Shah Bihar Visit: सीमांचल में डीएम-एसपी की अहम बैठक करेंगे अमित शाह, जानें पूरा एजेंडा विवादों में लव स्टोरी: 60 साल के प्रिंसिपल संग भागकर रचाई शादी, 3 दिन बाद ही मां बन गई शाइस्ता! Crime News: पति की हत्या कर ब्लीचिंग पाउडर और नमक से ड्रम में शव गला रही थी पत्नी Jharkhand News: एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाला मरीज संजय कौन था? जानें पूरी कहानी Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग...
छत्तीसगढ़

कोसा नाला में मछली पकड़ने गए युवक बहने के बाद लापता, रेस्क्यू कर रही SDRF टीम

दुर्ग: दुर्ग जिले में दो दिनों से हो रहे बारिश के कारण नदी नाले उफान पर हैं.इसी बीच कोसा नाला में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ.यहां मछली पकड़ने के लिए नाले में गए दो युवक पानी के तेज बहाव में फंस गए. इससे पहले दोनों को बचाया जाता वो पानी में लापता हो गए.दोनों की तलाश में एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. लेकिन दोनों युवक नहीं मिले.

कोसा नाले में बहे दो युवक : आपको बता दें कि तीन युवक मंगलवार शाम को कोसा नाले के किनारे मछली पकड़ने के लिए जाल लगाए थे. इसी दौरान अचानक एक युवक का पैर फिसल गया और वह नाले के तेज बहाव में जा गिरा. अपने साथी को बचाने के प्रयास में दूसरे युवक ने भी तुरंत नाले में छलांग लगा दी, लेकिन वह भी तेज धारा में बह गया. देखते ही देखते दोनों लापता हो गए. घटना की सूचना मिलते ही देर रात करीब 1 बजे लापता युवकों के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया और एसडीआरएफ की टीम को रेस्क्यू के लिए मौके पर भेजा गया.

लगातार बारिश के कारण नाले का जलस्तर और भी बढ़ गया है. जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही हैं. प्रशासन ने आसपास के ग्रामीणों को सतर्क रहने और नाले के किनारे न जाने की अपील की है. फिलहाल एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों युवकों की खोजबीन जारी है.

पहले भी हो चुकी है डूबने की घटनाएं : इससे पहले पतोरा गांव में भिलाई स्थित सीएसवीटीयू के डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ. भास्कर चंद्राकर की डूबने से मौत हो गई थी. डॉ. चंद्राकर गुरुवार को ड्यूटी खत्म होने के बाद सीएसवीटीयू के मुख्य वित्त अधिकारी (CFO) के साथ उतई इलाके में एक प्लॉट का निरीक्षण करने गए थे. मकान निर्माण का काम देखकर वे वापस आ रहे थे. इस दौरान रास्ते में तालाब में खिले कमल के फूल देखकर उन्होंने अपनी कार रोकी और फूल तोड़ने तालाब में उतर गए.जहां वो फंस गए और तालाब में डूब गए.

भिलाई 3 के औरी गांव में 56 साल के भगवती ठाकुर की डूबने से मौत हुई. नहाने के दौरान एक व्यक्ति तेज धार में फंस गया. जिसे बचाने के लिए भगवती ठाकुर पानी में कूदे.लेकिन वो भी भंवर में फंसकर डूब गए.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button