March 16, 2026 3:22 pm
ब्रेकिंग
Sunil Jakhar vs AAP: गिरगिट से की 'आप' सरकार की तुलना, सुनील जाखड़ का तीखा हमला; पंजाब में दो साल के... नशा तस्करी पर DRI का सर्जिकल स्ट्राइक! करोड़ों की हेरोइन के साथ 2 तस्कर दबोचे; हाईवे पर फिल्मी अंदाज... Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना और चांदी, दिल्ली-मुंबई से रायपुर तक गिरे रेट; चेक करें 18K, ... जालंधर के 6 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी! ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप, पुलिस ने संभाला मोर्चा; SP आक... Ludhiana Crime: लुधियाना पुलिस की कस्टडी में गैंगस्टर पंकज, दिल्ली से लाए जाने के बाद पूछताछ शुरू; न... Jalandhar News: जालंधर में लोगों ने पकड़ा शातिर चोर, मौके पर जमकर हुआ हंगामा; पुलिस के हवाले किया आर... Jharkhand Weather Update: झारखंड के कई जिलों में बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी... Forest Fire Alert: आग की वजह से आक्रामक हो सकता है हाथियों का झुंड, वन विभाग ने दी चेतावनी; जंगलों म... Road Accident News: सुबह की सैर पर निकली महिला की सड़क हादसे में मौत, गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम... Garhwa News: गढ़वा एसडीएम की बड़ी कार्रवाई, 70 अवैध गैस सिलेंडर जब्त; संचालक के खिलाफ FIR दर्ज, जांच...
मनोरंजन

अभय वर्मा की फिल्म से अनन्या पांडे हुईं आउट! मौका लपकने वाली वो 2 एक्ट्रेसेस कौन हैं? पूरी कास्टिंग की डिटेल्स

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे इन दिनों अपनी फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ को लेकर चर्चा में हैं. अनन्या पांडे की वापसी का हर कोई इंतजार कर रहा है. अनन्या के फैंस उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन इसी बीच एक ऐसी खबर आई है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. अनन्या ने ‘मुंजा’ फेम एक्टर अभय वर्मा के साथ आने वाली फिल्म ‘छूमंतर’ से किनारा कर लिया है. अब इस फिल्म में दो नई अदाकाराओं की एंट्री हो गई है.

खबरों के मुताबिक, अनन्या इस वक्त अपनी आने वाली सीरीज कॉल मी बे सीजन 2 की शूटिंग करने में बिजी हैं. इस सीरीज का पिछला पार्ट काफी पसंद किया गया था, हालांकि, इस वजह से फैंस को अब अभय और अनन्या को एक साथ देखने का मौका नहीं मिलेगा. वहीं फिल्म में दो कमाल की एक्ट्रेसेस जानकी बोडीवाला और श्रीलीला की एंट्री हो चुकी है.

जानकी और श्रीलीला की एंट्री

गुजराती फिल्म वश और वश: लेवल 2 में जानकी की एक्टिंग को सभी ने खूब सराहा है, वहीं श्रीलीला को अल्लू अर्जुन की पुष्पा में खूब पसंद किया गया था. अब दोनों की एंट्री मैडॉक की नई फिल्म छूमंतर में हो चुकी है. इस फिल्म को तरुण दुदेजा डायरेक्ट कर रहे हैं. मुंजा में अपनी शानदार एक्टिंग से रातोंरात स्टार बने अभय वर्मा की वापसी के लिए भी फैंस काफी एक्साइटेड हैं. खबरों की मानें तो फिल्म की शूटिंग जनवरी 2026 से शुरू की जा सकती है.

फैंटेसी रोमांटिक ड्रामा फिल्म होगी छूमंतर

बीते दिनों तीनों का एक मॉक शूट किया गया था, जहां तीनों की साथ केमिस्ट्री को टेस्ट किया गया था. ऐसा कहा जा रहा है कि तीनों की एक साथ केमिस्ट्री कमाल की है. श्रीलीला जल्द ही अनुराग बासू की म्युजिकल फिल्म का हिस्सा हैं, फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ वो लीड रोल में नजर आएंगीं. वहीं जानकी को हाल ही में नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था. छूमंतर एक फैंटेसी रोमांटिक ड्रामा फिल्म होने वाली है, ऐसे में तीनों को एक साथ देखना मजेदार एक्सपीरियंस होने वाला है.

Related Articles

Back to top button