February 28, 2026 11:12 am
ब्रेकिंग
Gwalior Budget 2026: ग्वालियर नगर निगम का 2400 करोड़ का बजट पेश, जानें पब्लिक वर्क्स और डॉग शेल्टर प... उज्जैन महाकाल में इस बार नहीं खेल सकेंगे होली, 2 साल पहले लगी आग के बाद सिर्फ हर्बल गुलाल की अनुमति MP News: महज 300 रुपये किलो देसी गाय का शुद्ध घी! रतलाम में मिलावटी घी की खेप जब्त Jabalpur News: ब्लड बैंकों में खून की भारी कमी, युवाओं के समूह निभा रहे सरकार की जिम्मेदारी Anil Saumitra News: SC/ST एक्ट मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट से अनिल सौमित्र को राहत, केस रद्द MP Assembly News: मध्य प्रदेश के 22 जिलों में सिर्फ 4 शव वाहन, विधानसभा में गूंजा स्वास्थ्य सुविधाओं... DAVV Indore News: गर्ल्स हॉस्टल में बॉयफ्रेंड बनाने का दबाव डालने वाली छात्रा निष्कासित, मची खलबली मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी जिले को बड़ी सौगात, 9 सड़कों के लिए 30 करोड़ 59 लाख रुपए निर्माण की... Bhopal News: ट्रैफिक पुलिस के चालान काटने पर बीच सड़क हाई वोल्टेज ड्रामा, महिला ने निगला जहर
छत्तीसगढ़

रायपुर में ट्रंक में मिली लाश…सीसीटीवी से हुआ घटना का खुलासा, कार का फर्जी नंबर खोलेगा हत्या के राज

रायपुर : राजधानी रायपुर में सोमवार सुबह यूपी के मेरठ जैसी वारदात को अंजाम दिया गया है, जहां धारदार हथियार से युवक का गला काटा गया और फिर शव को सूटकेस के अंदर डाला और सीमेंट का मोटा प्लास्टर चढ़ा दिया गया जिससे कि बदबू ना आए लेकिन लाश फेंकते वक्त आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए और मामले का खुलासा हो गया। पूरा मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी फेस 2 का है। सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर देखा जा रहा है कि कार में दो लोग सवार हैं। वही कार के आगे पीछे एक स्कूटी सवार युवती मंडरा रही है।

जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने कार में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घटना को अंजाम दिया जिस गाड़ी का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, वह गाड़ी आल्टो है लेकिन नंबर प्लेट सेंट्रो कार का लगाया गया है। डीडी नगर थाना पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।

मृतक की हुई पहचान

रायपुर के इंद्रप्रस्थ इलाके में एक रहस्यमयी हत्या मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। ट्रंक में सीमेंट लगी लाश की पहचान रायपुर निवासी बंजारे के रुप में हुई है। हत्या के पीछे का मकसद वित्तीय विवाद प्रतीत होता है। आरोपी  एक प्रैक्टिसिंग वकील है और पैसे को लेकर हुए विवाद के बाद हत्या करने का आरोप है। पता चला है कि आरोपी वकील अब पुलिस की हिरासत में है, हालांकि अधिकारियों ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

इस वीभत्स खोज ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया था। मामले में एक पुरुष और एक महिला को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है, जिन्होंने कथित तौर पर शव को ठिकाने लगाने के लिए इस्तेमाल किए गए ट्रंक को खरीदा था। मामले में उनकी सटीक संलिप्तता का पता लगाने के लिए उनसे पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Back to top button