शिलांग में सोनम और राजा रघुवंशी के प्यार का सीक्रेट, सोनम की दो जिगरी दोस्त खोलेंगी नए राज?

इंदौर : ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में शिलांग कोर्ट ने सुनवाई शुरू कर दी है. जहां पिछले दिनों इस पूरे मामले में मृतक राजा रघुवंशी के भाई के बयान हुए, तो वहीं गुरुवार को इंदौर की जिला कोर्ट में सोनम की दो दोस्त पहुंचीं. सोनम की इन दो दोस्तों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शिलांग कोर्ट से जोड़ा गया. इस दौरान सोनम रघुवंशी की एक दोस्त के डेढ़ घंटे तक बयान हुए जबकि दूसरी दोस्त बयान अगली सुनवाई में होंगे.
सोनम की दोस्त खोलेंगी कई राज?
कोर्ट में ये सुनवाई देश के बहुचर्चित शिलांग हनीमून मर्डर केस पर हो रही है, जहां ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम ने हनीमून पर योजनाबद्ध तरीके से उनकी हत्या कर दी. इस हत्याकांड में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी के साथ उसका प्रेमी राज कुशवाहा व अन्य दोस्त आरोपी बनाए गए हैं.
राजा मर्डर केस को मिल सकती है नई दिशा
पिछले दिनों इस मामले में मृतक राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी के बयान हुए तो वहीं गुरुवार को हत्याकांड को अंजाम देने वाली आरोपी सोनम रघुवंशी की महिला मित्रों के बयान हुए. इंदौर की जिला कोर्ट से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सोनम की दोस्त बयान देने पहुंचीं. पहली दोस्त के बयान पूरे हो चुके हैं लेकिन उससे क्रॉस सवाल होना अभी बाकी हैं.




