April 4, 2026 10:37 am
ब्रेकिंग
एसएसपी शशि मोहन सिंह द्वारा लिखित, निर्देशित और अभिनीत बहुप्रतीक्षित शॉर्ट फिल्म "ख़ौफ़ - द डिजिटल व... पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने...
छत्तीसगढ़

भिलाई स्टील प्लांट के कोक ओवन पावर प्लांट में आग, गैस पाइपलाइन में लपटें तेज

भिलाई\दुर्ग: भिलाई स्टील प्लांट के पीबीएस-2 क्षेत्र में अचानक भीषण आग भड़क गई, जिससे पूरे प्लांट में हड़कंप मच गया. शुरुआती जानकारी के अनुसार STG 25MW के पास कोक ओवन लाइन में आग लगी, जिसकी लपटें तेजी से फैलने लगी है. कोक ओवन की गैस लाइन में आग लगने से केबिल जल गई है. करोड़ों रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है.

आग बुझाने में जटे फायर ब्रिगेडकर्मी और प्लांट की सेफ्टी टीम

जानकारी के मुताबाकि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन एहतियात के तौर पर पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया है. किसी भी कर्मचारी को एरिया में आनेजाने की अनुमति नहीं है. प्लांट में लगी आग नियंत्रण करने के लिए फायर ब्रिगेड और प्लांट की सेफ्टी टीम लगातार प्रयास कर रही है.

सीआईएसएफ जवानों ने पूरे क्षेत्र को घेरा

उच्चाधिकारी मौके पर मौजूद हैं और हालात पर निगरानी रखे हुए हैं. सुरक्षा के मद्देनजर CISF जवानों को तैनात कर दिया गया है, ताकि कोई अनहोनी न हो.

भिलाई स्टील प्लांट में हादसे:

16 अगस्त 2025- भिलाई इस्पात संयत्र में ब्लास्ट फर्नेस का डस्ट क्रिएचर फटने से आगजनी

7 जुलाई 2025- कोक ओवन यूनिट की 5 और 6 नंबर की बैटरी स्ट्रक्चर पर गिरी, कई हताहत नहीं

15 अप्रैल 2025- ब्लास्ट फर्नेश के पास काम कर रहा ठेका मजदूर झुलसा

24 मार्च 2025- कोक ओवन प्लांट में आग, कोई हताहत नहीं

6 जनवरी 2025- ब्लास्ट फर्नेस में काम के दौरान आग, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू, कोई नुकसान नहीं

13 नवंबर 2024- ब्लास्ट फर्नेस में गैस रिसाव, तीन मजदूर घायल

10 अक्टूबर 2024- दो क्रेनों के बीच टक्कर से स्टॉपर टूटा, कर्मचारी की मौत

भिलाई स्टील प्लांट की स्थापना कब हुई

सोवियत संघ और भारत सरकार ने 2 फरवरी, 1955 को नई दिल्ली में एक समझौते पर हस्ताक्षर किए और भिलाई स्टील प्लांट की स्थापना की.

भिलाई में आग लगने की घटनाएं

बुधवार को शहर के मोहन नगर थाना क्षेत्र के सिंधी नगर में एक फिटनेस सेंटर में आग लग गई. आग की इस घटना में जिम में रखा सामान जलकर खाक हो गया. फिटनेस सेंटर में आग लगने की सूचना पर जिला अग्निशमन की 2 गाड़िया मौके पहुंची. कर्मचारियों ने तीसरी मंजिम पर लगी आग को कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया.

Related Articles

Back to top button