February 22, 2026 7:53 pm
ब्रेकिंग
Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्... Lucknow University News: मस्जिद सील करने के आरोप पर लखनऊ विश्वविद्यालय में बवाल, छात्रों का भारी हंग... Bhojpur News: जयमाला से पहले बेहोश हुई दुल्हन, बारात लेकर लौटा दूल्हा; भोजपुर में शादी की खुशियां मा... Kota Road Accident: कोटा में भीषण सड़क हादसा, महाकाल दर्शन कर लौट रहे 4 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल Bareilly Road Accident: बरेली में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, मास...
मनोरंजन

‘अखंडा 2’ का भूचाल! नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म ने दो दिन में पार किए ₹50 करोड़, विदेशों में बनाए कई रिकॉर्ड, जानें NBK का नया ‘बॉक्स ऑफिस किंग’ अवतार

साउथ फिल्मों के दिग्गज एक्टर नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म अखंडा 2 सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है. पहले इस फिल्म को धुरंधर के साथ रिलीज किया जाना था लेकिन फिल्म कानूनी कारणों से जरा लेट रिलीज की गई. लेकिन फिल्म के साथ ये कहावट एकदम सटीक बैठती है कि देर आए दुरुस्त आए. ये फिल्म काफी अच्छा कलेक्शन कर रही है और 2 दिनों में इसके संकेत भी मिल गए हैं. आने वाले समय में भी ये फिल्म अपने कलेक्शन से चौंका सकती है.

साउथ फिल्मों में नंदमुरी बालकृष्ण का नाम बड़ा रहा है और उनकी फिल्मों को काफी पसंद किया जाता रहा है. अखंडा फिल्म का भी पहला पार्ट सुपरहिट रहा था. अब इस फिल्म का दूसरा पार्ट भी आ गया है. आइए जानते हैं कि इस फिल्म का दो दिनों का कलेक्शन कितना रहा है.

अखंडा 2 ने 2 दिन में कितने कमाए?

फिल्म की बात करें तो अखंडा 2 ने एडवांस बुकिंग में 8 करोड़ रुपए कमाए थे. वहीं फिल्म ने ओपनिंग डे पर 22.5 करोड़ रुपए कमाए थे. इसका ग्रॉस कलेक्शन 36.30 करोड़ रुपए का था और पहले दिन विदेश में फिल्म ने 7.50 करोड़ रुपए की कमाई की. ओपनिंग डे पर फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 43.80 करोड़ रुपए का हो गया था. अब फिल्म ने दूसरे दिन यानी शनिवार को 15.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था. इस लिहाज से देखा जाए तो फिल्म ने 2 दिनों में अब तक 59.30 करोड़ कमा लिए हैं जबकी अभी फिल्म की दूसरे दिन की कमाई के ओवरसीज कलेक्शन के आंकड़े आने बाकी हैं.

कैसा होगा फिल्म का भविष्य?

इस फिल्म का बजट 150 करोड़ के आसपास का बताया जा रहा है और फिल्म ने उसके मुकाबले 2 दिनों में ही 60 करोड़ कमा डाले हैं. मतलब कि फिल्म औसतन हर दिन 30 करोड़ की कमाई कर रही है. वहीं अभी तो फिल्म की कमाई के लिए फर्स्ट वीकेंड के रविवार का दिन शेष है. ऐसे में फिल्म के पास पहले हफ्ते के अंत तक अपना बजट निकालने का सुनहरा मौका है. लेकिन इसके लिए फिल्म को अपने फ्लो को मेंटेन रखना होगा और अच्छी कमाई करनी होगी. वहीं इसके ओवरसीज कलेक्शन पर भी सभी की नजरें टिकी होंगी.

Related Articles

Back to top button