February 23, 2026 10:57 pm
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
मध्यप्रदेश

रतलाम में मंत्री विजय शाह की बयानबाजी, बोले- जो लाडली बहनें सीएम का सम्मान नहीं करेगी उनकी करेंगे जांच

रतलाम: रतलाम में आयोजित जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक में प्रभारी मंत्री विजय शाह फिर विवादों में डालने वाले बयान सामने आए हैं. अधिकारियों से चर्चा में मंत्रीजी ने बैठक में कहा कि जो लाडली बहनें सीएम का सम्मान नहीं करेगी हम उनकी जांच कराएंगे.

वहीं, ऊर्जा विकास विभाग के अधिकारियों की गैर मौजूदगी में मैकेनिक द्वारा जानकारी देने के लिए उपस्थित होने पर प्रभारी मंत्री विजय शाह ने उसे चुटकी बजाकर बाहर का रास्ता दिखा दिया और कहा कि निकल जाओ नहीं तो मेरे मुंह से अपशब्द निकल जाएंगे. ये दोनों घटनाएं जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक के दौरान हुई हैं. जिसका वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है.

मंत्री विजय शाह ने बैठक में महिला बाल विकास अधिकारी से लाडली बहना योजना के आंकड़े पूछ रहे थे

दरअसल मंत्री विजय शाह ने बैठक में महिला बाल विकास अधिकारी से आंकड़े पूछ रहे थे. अधिकारी ने बताया कि जिले में करीब ढाई लाख लाडली बहनें हैं. मंत्री ने कहा कि लाडली बहनों का एक सम्मेलन बुलवाते हैं. मुख्यमंत्री जी का सम्मान करने के लिए. कम से कम 50 हजार लाडली बहनें तो आ ही जाएंगी. सरकार गरीब बहनों के जीवन में खुशहाली ला रही है. उनको 2 साल में एक बार तो थैंक यू बोलना चाहिए.

यदि नहीं आती हैं तो लाडली बहनों की जांच करवाई जानी चाहिए. किसी के आधार में, वो लिंक नहीं है, जांच थोड़ी पेंडिंग कर देंगे, मतलब वह पेंडिंग हो ही जाएगी… फिर सब आएंगी. हालांकि बात को संभालते हुए मंत्री बोले कि ज्यादा परेशान नहीं करना चाहते. सम्मानजनक रूप से सरकार के मुखिया का सम्मान तो बनता है‌‌.

लाडली बहनों से मुख्यमंत्री को थैंक यू बुलवाने को आतुर मंत्री विजय शाह इस बयान के बाद विवादों में पड़ गए हैं. वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है. इसके बाद अब मंत्री जी की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ना लाजिमी है.

’30 साल से मंत्री हूं मजाक बना रखा है’, बैठक में मैकेनिक की मौजूदगी पर नाराज हुए मंत्री

मीटिंग के दौरान हे लाडली बहनों को लेकर गलत बयान देने के बाद मंत्री जी नहीं रुके. उन्होंने ऊर्जा विभाग की जानकारी देने आए कर्मचारियों से पूछा- तुम कौन हो, तुम्हारे अधिकारी कहां हैं? ऊर्जा विभाग के संतोष तंवर ने बताया कि मैं मैकेनिक हूं, जिस पर मंत्री विजय शाह भड़क गए और मैकेनिक को चुटकी बजाकर बाहर का रास्ता दिखा दिया. मंत्री बोले, बाहर निकालो नहीं तो मेरे मुंह से आप शब्द निकल जाएगा.

दरअसल मंत्री जी इस बात से नाराज थे कि कार्यपालन यंत्री ने खुद आने की बजाय बैठक में मैकेनिक को भेज दिया. बहरहाल लंबे वक्त के बाद रतलाम आए मंत्री विजय शाह एक बार फिर लाडली बहनों पर गलत बयानबाजी कर विवादों में पड़ गए हैं.

Related Articles

Back to top button