February 23, 2026 3:10 pm
ब्रेकिंग
Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता... Indore Crime News: गर्लफ्रेंड हत्याकांड का आरोपी पीयूष पुलिस के साथ पहुंचा घटनास्थल, बताया कैसे 'पाव... Uttarakhand News: कोटद्वार के युवक से मुलाकात के बाद चर्चा में राहुल गांधी, दीपक कुमार ने जिम मेंबरश... Crime News: थप्पड़ का बदला लेने के लिए 10वीं के छात्र पर खूनी हमला, 30 सेकंड में 27 बार गोदा, काट दी... Bharat Taxi Business Model: अमित शाह का बड़ा ऐलान, सिर्फ ₹500 के निवेश से भारत टैक्सी में मिलेगी हिस... रेप केस की FIR पर भड़के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद: बोले- 'BJP पर भरोसा नहीं, दूसरे राज्य की पुलिस...
छत्तीसगढ़

शीतकालीन सत्र के पहले दिन विजन डॉक्यूमेंट 2027 पर हुई चर्चा

रायपुर: नए विधानसभा भवन में आज शीतकालीन सत्र का पहला दिन था. वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सदन के पटल पर विजन डॉक्यूमेंट 2047 की रुपरेखा को सदस्यों के सामने रखा. ओपी चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ को आगे ले जाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं. वित्त मंत्री ने कहा कि विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को हम साकार करेंगे.

”महिलाओं और किसानों की सरकार”

वित्त मंत्री ने सदन को बताया कि हम 31 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से 21 क्विंटल धान की खरीदी हर किसान से कर रहे हैं. जो किसान धान बेच चुके हैं उनके खातों में तय समय सीमा के भीतर पैसे भी ट्रांसफर किए जा रहे हैं. धान खरीदी की प्रक्रिया को हम और बेहतर बनाने में जुटे हैं. ओपी चौधरी ने सदन को बताया कि हम प्रदेश की 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ दे रहे हैं. शासन की कोशिश है कि महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा सशक्त बनाया जाए, उनको आत्मनिर्भर किया जाए.

”कांग्रेस ने पीएम आवास योजना को 5 साल अटकाए रखा”

वित्त मंत्री ने सदन को बताया कि सरकार लगातार सामाजिक हित में सामाजिक अधोसंरचना का विकास कर रही है. विकास के काम और विकास के फायदे समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को मिल पाए, इसकी व्यवस्था सरकार कर रही है. वित्त मंत्री ने कहा कि हम कच्चे मकान को पक्के मकान में बदलने का काम कर रहे हैं. जब कांग्रेस की सरकार राज्य में थी तो पीएम आवास का काम रोक दिया गया. पांच साल तक पीएम आवास आवंटित नहीं हो पाया. इससे करीब 18 लाख लोग प्रभावित हुए. हमने सरकार में आते ही पीएम आवास योजना का लाभ लाभार्थियों को देना शुरू किया. हमारा लक्ष्य है कि हम 24 लाख मकान बनाकर देंगे. इस दिशा में हम तेजी से काम भी कर रहे हैं. ओपी चौधरी ने कहा कि इसके लिए आवास प्लस प्लस सर्वे का काम कराया गया है.

”गुड गवर्नेंस पर सरकार का फोकस”

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सदन को बताया कि प्रदेश की विष्णु देव साय सरकार सूचना और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रही है. शासन की कोशिश है कि तकनीकी सुविधा का लाभ गांव गांव तक पहुंचे. शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क पर काम हो. ओपी चौधरी ने कहा कि बस्तर में आर्गेनिक फॉर्मिंग के काम को हम आगे बढ़ा रहे हैं. हमारी कोशिश है कि हम परंपरागत खेती की ओर किसानों को लेकर जाएं. चौधरी ने बताया कि दंतेवाड़ा जिले में 70 फीसदी आर्गेनिक खेती का काम हो रहा है. हम चाहते हैं कि ये आंकड़ा और आगे जाए. गुड गवर्नेंस के तहत सबको सरकारी योजनाओं का लाभ मिले इसपर काम कर रहे हैं.

14 से 17 दिसंबर तक शीतकालीन सत्र

14 से 17 दिसंबर तक शीतकालीन सत्र का आयोजन जा रहा है. यह पहला मौका होगा जब राज्य की विधान प्रक्रिया नए भवन से संचालित की जा रही है. पहली बार ऐसा हो रहा है जब रविवार के दिन से सदन की शुरूआत हो रही है. सत्र से पहले विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने पूरे परिसर का निरीक्षण किया था. सत्र में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता आज शामिल नहीं हो रहे हैं. दरअसल आज दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की बड़ी रैली का आयोजन किया गया है. रैली में शामिल होने के लिए कांग्रेस के पदाधिकारी दिल्ली गए हुए हैं.

Related Articles

Back to top button