February 12, 2026 2:14 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
पंजाब

जालंधर के गांवों में मतदान प्रक्रिया शुरू, 9 चुनाव चिन्हों में सिमटी सियासी जंग

जालंधर  : जालंधर के गांव कंगनीवाल में पंचायत समिति और जिला परिषद चुनाव के तहत मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई। मतदान शुरू होने से करीब आधा घंटा पहले ही 84 वर्षीय बुजुर्ग मतदाता मतदान केंद्र पर पहुंच गए। बुजुर्ग मतदाता ने बताया कि उन्हें वोटिंग को लेकर काफी उत्सुकता थी, इसलिए वे सबसे पहले मतदान करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि मतदान करने से देश का विकास होता है और हर नागरिक को अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे आगे बढ़कर समय पर मतदान करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाएं।

आज जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव पूरी तरह से बैलेट पेपर से हो रहे हैं। इस बार चुनावी मुकाबला न सिर्फ उम्मीदवारों के बीच दिलचस्प होने वाला है, बल्कि बैलेट पेपर पर छपे चुनाव निशान भी वोटरों के बीच खास चर्चा का विषय बने हुए हैं। 21 जिला परिषद और 11 पंचायत समिति के कुल 188 जोन के लिए कुल 1209 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, जहां जिले के 830669 वोटर अपने वोट के अधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इस चुनावी जंग में कुल 669 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनकी किस्मत का फैसला वोटर करेंगे। जानकारी के अनुसार जालंधर में सभी 1209 पोलिंग बूथ पर अब तक 7.1 प्रतिशत मतदान हुआ है।

Related Articles

Back to top button