February 13, 2026 8:45 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
हरियाणा

देशभर में 6 करोड़ की साइबर ठगी मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, कुरुक्षेत्र पुलिस ने छत्तीसगढ़ से पकड़ा

कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र पुलिस ने साइबर ठगी करने के लिए एकाउंट बेचने वाले दो आरोपितों को  छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेशों पर जेल भेज दिया है। दोनों के खातों में देशभर के पीड़ितों के लगभग 6 करोड़ रुपये का लेनदेन सामने आया है।

छत्तीसगढ़ से पकड़े गए आरोपी 
साइबर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच करते हुए आरोपित गिरिश पवार और धुव कुमार को छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दोनों आरोपितों को जेल भेज दिया। पुलिस ने शिकायतकर्ता के आरोपितों के खातों में गए 14 लाख 88 हजार रुपये होल्ड करवा कर वापस करवाए।

एक आरोपी संस्था का डायरेक्टर  
साइबर थाना के इंचार्ज PSI महेश कुमार ने बताया कि आरोपी गिरिश पवार के खाते में शिकायतकर्ता के अकाउंट से 16.30 लाख रुपये ट्रांसफर हुए थे। आरोपी गिरिश सूर्या पथ फाउंडेशन का डायरेक्टर है। आरोपी गिरिश व साइबर ठगी गिरोह के अन्य आरोपी मिलकर ठगी की रकम आरोपियों के खातों में मंगवाते थे और इसके बदले कमीशन देते थे। गिरिश पवार व धुव कुमार निवासी दुर्ग (छत्तीसगढ़) अपने अकाउंट में ठगी का पैसा डलवाते थे, इस एवज में उनको एक से डेढ़ प्रतिशत कमीशन मिलता था।

113 शिकायतें दर्ज  
PSI महेश कुमार ने बताया कि मई 2025 के दौरान उसके खाते में करीब 6 करोड़ रुपये की साइबर ठगी का लेनदेन हुआ। इस एवज में आरोपी को 6.50 लाख रुपये कमीशन मिला था। आरोपी के HDFC खाते के खिलाफ 75 और दूसरे खातों के खिलाफ 38 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। यदि किसी के लिए कोई खाता बेनामी या संदिग्ध रूप से बेनिफिट देता दिखे तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। देशभर में आरोपितों के अकाउंट के खिलाफ कुल 113 शिकायतें दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपितों के अकाउंट से करीब 15 लाख रुपये होल्ड करवा कर शिकायतकर्ताओं को वापस दिलवाए हैं।

Related Articles

Back to top button