February 22, 2026 11:42 pm
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
हरियाणा

हिसार-NH पर घने कोहरे के कारण आपस में टकराए कई वाहन, बाल-बाल बची करीब 100 लोगों की जान

हरियाणा के कई जिले गहरी धुंध की चपेट में हैं। विजिबिलिटी 10 मीटर तक रह गई है। इसके चलते हिसार में नेशनल हाईवे 52 पर धिकताना मोड पर हरियाणा रोडवेज की दो बसें कई वाहनों से टकरा गई। इसी दौरान कैथल रोडवेज डिपो की सवारियों से भरी बस डंपर से टकरा गई। पीछे आ रही एक बस की ऑल्टो कार से टक्कर हो गई। वहीं बाइक सवार युवक भी चपेट में आ गया। आपस में पांच वाहन टकराए है। इस हादसे में करीब 100 से ज्यादा लोगों की जान बच गई।

आपस में टकराए कई वाहन

बताया जा रहा है कि हिसार में सुबह हादसा हो गया। धुंध में विजिब्लिटी कम होने के कारण नेशनल हाईवे 52 हिसार-चंडीगढ़ पर मलिक टोयटो के पास 5 वाहन टकरा गए। धुंध के कारण हिसार-दिल्ली फ्लाइट कैंसिल हो गई है। धुंध को देखते हुए डीजीसीए ने नया विंटर शेड्यूल एक महीने के लिए जारी कर दिया है। इसमें हिसार से दिल्ली की फ्लाइट को 16 दिसंबर से आगामी आदेशों तक रद कर दिया है। इसके अलावा अयोध्या के लिए भी अब सप्ताह में एक बार फ्लाइट जाएगी। 15 जनवरी तक नया विंटर शेड्यूल लागू रहेगा।

Related Articles

Back to top button