February 12, 2026 2:03 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
टेक्नोलॉजी

फोन की घंटी होगी अब आपकी धुन! Android और iPhone में अपनी पसंद की रिंगटोन कैसे सेट करें? फॉलो करें ये आसान स्टेप्स

 फोन की रिंगटोन सिर्फ कॉल अलर्ट नहीं बल्कि आपकी पर्सनैलिटी भी दिखाती है. कई यूजर्स आज भी डिफॉल्ट रिंगटोन पर ही अटके रहते हैं, वहीं कई लोगों को फोन में मिलने वाली रिंगटोन पसंद नहीं जाती. जबकि Android और iOS दोनों में इसे बदलना बेहद आसान है. सही सेटिंग पता न होने के कारण लोग इस फीचर का पूरा फायदा नहीं उठा पाते. यहां हम आपको Android और iPhone दोनों फोन में रिंगटोन बदलने का पूरा प्रोसेस स्टेप बाय स्टेप बता रहे हैं.

Android फोन में रिंगटोन बदलने का तरीका

एंड्रॉइड स्मार्टफोन में रिंगटोन बदलने के लिए सबसे पहले Settings ऐप में जाना होता है. यहां Sound या Sound & Vibration का विकल्प मिलता है, जहां से Phone Ringtone को चुना जा सकता है. यहां आप अपनी पसंद की रिंगटोन को सेट कर सकते हैं. इसके अलावा आपको डिफॉल्ट टोन के अलावा अपनी डाउनलोड की गई MP3 फाइल भी सिलेक्ट करने की सुविधा मिलती है.

Android में अपनी पसंद का गाना रिंगटोन कैसे बनाएं

अगर आप किसी खास गाने को रिंगटोन बनाना चाहते हैं तो Android इसमें पूरी आजादी देता है. फोन की File Manager या Ringtone सेटिंग में जाकर ऑडियो फाइल को रिंगटोन के तौर पर सेट किया जा सकता है. कई फोन में Add Ringtone या Plus आइकन का ऑप्शन मिलता है, जिससे सीधे म्यूजिक फाइल से ट्यून चुनी जा सकती है. इसके बाद वही गाना आपकी कॉल रिंगटोन बन जाता है. आप अपनी पसंद की ट्यून को इंटरनेट से फ्री में डाउनलोड भी कर सकते हैं.

iPhone में रिंगटोन बदलने का आसान प्रोसेस

iPhone में रिंगटोन बदलने के लिए Settings में जाकर Sounds & Haptics ऑप्शन में जाना होता है. यहां Ringtone सेक्शन में Apple की डिफॉल्ट टोन लिस्ट दिखाई देती है, जिनमें से कोई भी चुनी जा सकती है. चुनी गई रिंगटोन तुरंत सेव हो जाती है और अलग से किसी बटन को दबाने की जरूरत नहीं होती. iOS में रिंगटोन बदलने का तरीका सिंपल है, लेकिन ऑप्शन सीमित होते हैं.

iPhone में कस्टम रिंगटोन सेट करने का तरीका

अगर iPhone में अपनी पसंद का गाना रिंगटोन बनाना है तो इसके लिए GarageBand या iTunes जैसे टूल की जरूरत पड़ती है. Apple सीधे MP3 फाइल को रिंगटोन बनाने की अनुमति नहीं देता. गाने को 30 सेकंड की टोन में बदलकर उसे रिंगटोन फॉर्मेट में सेव करना होता है. प्रोसेस थोड़ा लंबा है, लेकिन एक बार सेट होने के बाद वही ट्यून हर कॉल पर बजती है.

Related Articles

Back to top button