February 23, 2026 5:07 pm
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
पंजाब

अमृतसर एयरपोर्ट के बाहर Encounter, फिरौती गैंग के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में घायल

अमृतसर। अमृतसर में एक बार फिर पुलिस और आपराधिक गिरोह के बीच आमने-सामने मुठभेड़ सामने आई है। इस बार मामला अमृतसर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाहर का है, जहां फिरौती मांगने वाले एक गिरोह से जुड़े दो बदमाशों को पुलिस ने सटीक सूचना के आधार पर घेर लिया। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद पुलिस को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। इस एनकाउंटर में दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, घायल आरोपियों की पहचान गुरपिंदर सिंह और वंशप्रीत सिंह के रूप में हुई है। दोनों लंबे समय से पुलिस की रडार पर थे और उन पर फिरौती मांगने समेत कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में एयरपोर्ट क्षेत्र में मूवमेंट कर रहे हैं। इसी इनपुट के आधार पर पुलिस ने एयरपोर्ट के बाहर विशेष नाकाबंदी कर उन्हें रोकने का प्रयास किया।

जानकारी के मुताबिक, जैसे ही पुलिस ने संदिग्ध वाहन को रुकने का इशारा किया, दोनों बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों आरोपी घायल होकर गिर पड़े। इसके बाद उन्हें तुरंत काबू में लेकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना के तुरंत बाद एयरपोर्ट के बाहर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया और पूरे इलाके की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान चलाया गया, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि बदमाशों का कोई अन्य साथी आसपास मौजूद न हो। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और आम लोगों की सुरक्षा को लेकर कोई खतरा नहीं है।

Related Articles

Back to top button