April 1, 2026 2:57 pm
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात, कुनकुरी नगर पंचायत के विकास कार्य के लिए 2 करोड़ 44 लाख की ... महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिले 512.92 करोड़ से अधिक की राशि Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़... Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रे... Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव... सनसनीखेज खुलासा: आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्... "अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!" सम्राट संप्रति म्यूजियम... बंगाल का 'खेला' शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- "हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सी... Assam BJP Manifesto: असम में बीजेपी का 'मास्टर स्ट्रोक'! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी औ... मिडल ईस्ट युद्ध के बीच सरकार का भरोसा- "देश में नहीं होगी तेल की कमी", एलपीजी उत्पादन में भी रिकॉर्ड...
दिल्ली/NCR

पॉल्यूशन से जंग: दिल्ली को मिलेगी कृत्रिम बारिश की संजीवनी! मेरठ पहुंचा क्लाउड सीडिंग का विशेष विमान

दिल्ली के लोगों को जल्द ही प्रदूषण से राहत मिलने वाली है. दिल्ली सरकार अगले दो से तीन दिनों में क्लाउड सीडिंग कराने की तैयारी कर रही है. इस बहुप्रतीक्षित पहल को लेकर एक बड़ा अपडेट भी सामने आया है. क्लाउड सीडिंग के लिए विशेष एयरक्राफ्ट कानपुर से मेरठ के लिए रवाना हो चुका है. बादल होने की स्थिति में कल से लेकर अगले तीन दिन में कभी भी क्लाउड सीडिंग कराई जा सकती है. क्लाउड सीडिंग को गोपनीय रूप से किया जाएगा. बारिश होने के बाद इसकी जानकारी साझा की जाएगी.

राष्ट्रीय राजधानी और इसके आसपास के इलाकों में प्रदूषण की भयावह स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं. जानकारी के मुताबिक, आने वाले दो से तीन दिनों में लोगों को जहरीली हवा से राहत मिलने की उम्मीद है. दरअसल, सरकार जल्द ही क्लाउड सीडिंग कराने जा रही है. इसके लिए विशेष एयरक्राफ्ट कानपुर से मेरठ के लिए रवाना हो चुका है.

क्लाउड सिडिंग का प्रोसेस

क्लाउड सीडिंग के लिए पाइरोटेक्निकनामक विशेष तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा. विशेष विमान के दोनों विंड्स के निचले हिस्से पर पाइरोटेक्निक फ्लेयर्स के 8 से 10 पॉकेट रखी गई हैं. इन्हीं पॉकेट के द्वारा क्लाउड सीडिंग की आगे की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा. जानकारी के अनुसार, इन पॉकेट में रखे केमिकल्स को बादलों के नीचे ब्लास्ट किया जाएगा, जिसके बाद कृत्रिम बारिश होगी.

100 किलोमीटर तक दिखेगा असर

हालांकि इसके बारे में पहले से कोई जानकारी नहीं दी जाएगी. क्लाउड सीडिंग की प्रक्रिया सफल होने के बाद इससे जुड़ी जानकारियों को साझा किया जाएगा. दरअसल, बादलों की अनुकूल स्थिति को देखते हुए, कल से लेकर अगले तीन दिनों (72 घंटों) में कभी भी क्लाउड सीडिंग की जा सकती है. क्लाउड सीडिंग का असर 100 किलोमीटर की रेंज में देखने को मिल सकता है, जिससे ये माना जा रहा है कि दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण से राहत मिल सकती है.

Related Articles

Back to top button