February 23, 2026 5:06 pm
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
झारखण्ड

विधायक सरयू राय ने गैस प्रभावित इलाके का किया दौरा, कहा- वर्तमान स्थिति के लिए बीसीसीएल और डीजीएमएस जिम्मेदार

धनबाद: केंदुआडीह जहरीली गैस रिसाव इलाके का विधायक सरयू राय ने दौरा कर प्रभावित परिवार से बातचीत की. राहत शिविर का भी उन्होंने निरीक्षण किया. निरीक्षण के बाद सरयू राय सर्किट हाउस पहुंचे, जहां मीडिया से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि गैस प्रभावित इलाके के लोग विकट परिस्थिति में रह रहे हैं. बीसीसीएल प्रबंधन और डीजीएमएस दोनों इसके लिए जिम्मेदार हैं.

माइंस में बालू की जगह मुहाने में दीवार बना देते हैं: सरयू राय

विधायक सरयू राय ने कहा कि माइंस का संचालन 1914 से हो रहा है. माइनिंग के बाद बालू भराई जरूरी है. लेकिन बालू भराई ना कर बीसीसीएल ने माइंस के मुहाने पर दीवार बना दी. जिसके कारण दबाव बढ़ने के बाद धरती फाड़कर गैस बाहर हवा के संपर्क में आएगी. उन्हीं दीवारों को तोड़कर अवैध माइनिंग की जा रही है. अवैध माइनिंग रोकने की कोई भी कोशिश बीसीसीएल नहीं कर रही है. विधायक ने कहा कि इसमें बीसीसीएल से अधिक खतरनाक भूमिका डीजीएमएस की दिखाई दे रही है.खनन की सुरक्षा की जिम्मेदारी डीजीएमएस की है: सरयू राय

खनन इलाके में सुरक्षा की जिम्मेदारी डीजीएमएस की है. गैस रिसाव के बाद अब लोगों को शिफ्टिंग के लिए दबाव बनाया जा रहा है. रोजगार और अन्य मूलभुूत सुविधाओं का अभाव है. सरयू राय ने केंदुआडीह मामले में कहा कि बीसीसीएल और डीजीएमएस के भ्रष्ट कारनामों की सजा प्रभावित क्षेत्र के लोग पा रहे हैं. उन्होंने कहा कि राज्य व केंद्र सरकार तक इस मामले को पहुंचाने का काम करेंगे. उन्होंने कहा कई सफेदपोश लोगों ने यह संकट खड़ा किया है. बीसीसीएल और डीजीएमएस भारत सरकार के उपक्रम हैं.

विधायक सरयू राय ने कहा कि भारत सरकार ने 9 हजार करोड़ रुपए का पुनर्वास का फंड दिया है. साथ ही भारत सरकार आग बुझाने का भी प्रयास कर रही है . भारत सरकार को इस वर्तमान हालात पर भी ध्यान देना चाहिए. सरयू राय ने बाघमारा के लेडी डुमर गांव का भी मामला उठाया, जहां मुख्य सड़क के किनारे ऊंची दीवार दे दी गई है. जिससे रैयत खेती करने नहीं जा पा रहे हैं. उन्होंने कहा कि उन प्लॉट पर दिए गए दीवार को लेकर बाघमारा अंचल के सीओ और धनबाद डीसी से भी जवाब मांगा है. लेकिन जवाब नहीं मिलने पर विधानसभा में अवमानना का नोटिस भी दिया है.

Related Articles

Back to top button