February 13, 2026 7:04 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
झारखण्ड

देवघर में ‘अंडरग्राउंड डकैती’, जमीन के नीचे भी सुरक्षित नहीं सरकारी संपत्ति!

देवघर: जिला में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब वे जमीन के ऊपर नहीं, बल्कि जमीन के नीचे बह रही सरकारी संपत्ति को भी निशाना बनाने से नहीं चूक रहे हैं. ताजा मामला रिखिया थाना क्षेत्र के मलाहारा गांव का है. जहां इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) की हल्दिया–बरौनी अंडरग्राउंड पाइपलाइन में छेड़छाड़ कर कच्चे तेल की चोरी का सनसनीखेज खुलासा हुआ है.

जानकारी के अनुसार, पाइपलाइन में प्रवाहित हो रहे कच्चे तेल के दबाव में अचानक आई गिरावट ने IOCL के कंट्रोल रूम में बैठे अधिकारियों को सतर्क कर दिया. तकनीकी निगरानी के दौरान जब प्रेशर सामान्य से कम पाया गया तो आशंका जताई गई कि कहीं पाइपलाइन को नुकसान पहुंचाकर तेल की अवैध निकासी तो नहीं की जा रही. शक गहराते ही IOCL की टीम ने देवघर इलाके में गश्ती शुरू की.

गश्ती के दौरान मलाहारा गांव के एक सुनसान इलाके में जमीन के भीतर बिछी पाइपलाइन में अवैध रूप से वाल्व लगाए जाने का खुलासा हुआ. जांच में यह भी सामने आया कि तेल की चोरी के दौरान आसपास के क्षेत्र में कच्चे तेल का रिसाव हुआ है, जिससे पर्यावरणीय खतरे की भी आशंका बनी हुई है. सूचना मिलते ही इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के तकनीकी पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और तत्काल पाइपलाइन की मरम्मत तथा लीकेज रोकने का कार्य शुरू कर दिया.

बता दें कि यह कोई पहली घटना नहीं है. इससे पहले जसीडीह थाना क्षेत्र में भी जमीन के नीचे से गुजर रही पाइपलाइन को नुकसान पहुंचाकर कच्चे तेल की चोरी का मामला सामने आ चुका है, जिस पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठे थे. वहीं, कुछ दिन पूर्व सारवां थाना क्षेत्र में भी इसी तरह के मामले में कई आरोपियों की गिरफ्तारी हुई थी. लगातार सामने आ रही इन घटनाओं ने न केवल पुलिस की चौकसी बल्कि पाइपलाइन सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है.

IOCL के अधिकारियों ने पूरे मामले को गंभीर मानते हुए रिखिया थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. इस संबंध में रिखिया थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने बताया कि इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है और शिकायत मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है. संदिग्धों की पहचान और घटना में शामिल लोगों की तलाश की जा रही है.

अब तक देवघर में चोरी की वारदातें आम नागरिकों की संपत्ति तक सीमित थीं. लेकिन अब सरकारी राजस्व और राष्ट्रीय महत्व की परिसंपत्तियां भी अपराधियों के निशाने पर आ चुकी हैं. अब देखने वाली बात यह होगी कि कच्चे तेल की चोरी जैसे संगठित अपराध में शामिल आरोपियों को कब तक कानून के शिकंजे में लाकर सलाखों के पीछे भेजा जाता है, ताकि न केवल सरकारी राजस्व की क्षति रोकी जा सके बल्कि भविष्य में इस तरह की वारदातों पर भी प्रभावी अंकुश लगाया जा सके.

Related Articles

Back to top button