February 11, 2026 6:27 am
ब्रेकिंग
West Bengal Update: बंगाल के युवाओं और किसानों की चांदी! ममता सरकार देगी हर महीने भत्ता, जानें कैसे ... Jaipur Mystery: जयपुर में गायब हुए 2 जापानी टूरिस्ट; रेस्टोरेंट से हुए लापता और सीधे पहुँच गए जापान,... Rail Safety Crisis: ट्रेन में यात्री भगवान भरोसे! वेंडरों ने बेरहमी से पीट-पीटकर यात्री को किया अधमर... Assam Voter List: असम की फाइनल वोटर लिस्ट जारी; ड्राफ्ट सूची से 2.43 लाख नाम बाहर, अब 2.49 करोड़ मतद... Cyber Fraud Update: साइबर ठगों की अब खैर नहीं! CBI और I4C का चलेगा 'हंटर', अमित शाह ने दी देश के दुश... Delhi Govt Scheme: दिल्ली की बेटियों के लिए खुशखबरी! 'लखपति बिटिया' योजना का आगाज, अब लाडली की जगह म... Exam Special: ड्रोन कैमरे का कमाल! 12वीं के बोर्ड पेपर में दीवार फांदकर नकल कराते दिखे अभिभावक, कैमर... Peeragarhi Mystery: काला जादू या सोची-समझी साजिश? पीरागढ़ी केस में 'तांत्रिक' कनेक्शन से हड़कंप, कार... Budget 2026: लोकसभा में बजट पर बहस का आगाज़! राहुल और नरवणे की किताब पर विवाद के बीच विपक्ष ने सरकार... Delhi Crime: दिल्ली में खेल-खेल में मची चीख-पुकार! 18 साल के बेटे से गलती से चली गोली, मां की मौके प...
देश

राज्यसभा में भड़के सुरजेवाला! चुनाव सुधार पर BJP को घेरा, बोले- ‘यह लोकतंत्र के लिए घातक’, जानें क्या है वह सुधार जिस पर मचा बवाल

संसद के शीतकालीन सत्र में चुनाव सुधार पर चर्चा के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला ने राज्यसभा में बीजेपी को जमकर घेरा. उन्होंने लोकतंत्र के मूल सिद्धांत को समझाते हुए बीजेपी पर निशाना साधा. सुरजेवाला ने कहा कि स्वाधीनता, स्वराज और संविधान… भारत की आजादी की लड़ाई के लिए यही तीन बुनियादी सिद्धांत थे और यही भारतीय लोकतंत्र है.

उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतंत्र और इलेक्टोरल रिफॉर्म्स का मूल ‘हर व्यक्ति को वोट का अधिकार’ और उसके वोट से चुनी हुई सरकार है. हर व्यक्ति को वोट के अधिकार देने के बारे भी दो सोच रही है.

वोट के अधिकार के पीछे 2 सोच

सुरजेवाला ने कहा कि पहली सोच थी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की. उसको रेखांकित किया गया, साल 1928 में पंडित मोतीलाल नेहरु रिपोर्ट में. फिर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के साल 1931 के कराची अधिवेशन में संकल्प लिया गया कि भारत के हर नागरिक को वोट का अधिकार होगा. न शिक्षा का मापदंड, न पैसे का, न जाति का, न धर्म का और न ही कोई और भेदभाव.

मगर एक दूसरी सोच भी थी. वह सोच थी, कि देश के सब व्यक्तियों को वोट का अधिकार नहीं हो सकता. यह कहा गया कि जिस देश में अशिक्षित जन समुदाय हो, वहां सबको वोट का अधिकार देना सही नहीं है. ये विचार थे, एक गुरूजी के. इस देश का एक बड़ा राजनीतिक दल और संसद में बैठे बहुत सारे लोग उन्हें आज भी गुरूजी कहकर पुकारते हैं.

लोकतंत्र को कमजोर मत कीजिए

सुरजेवाला ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र के तीन पीलर हैं. इनमें सबको वोट देने का अधिकार, इंडिपेंडेंट चुनाव आयोग द्वारा निष्पक्ष चुनाव और संविधान व उसके इंडिपेंडेंट इंस्टीट्यूशन की मजबूती. ये तीनों जिंदा हैं, तो भारतीय लोकतंत्र जिंदा है. इनको मनमर्जी से छीन लीजिए, कमजोर कर दीजिए, इन पर कब्जा कर लीजिए, तो लोकतंत्र एक दिखावा रह जाएगा, असलियत कुछ नहीं.

वोट का अधिकार लोकतंत्र की आत्मा

उन्होंने कहा कि वोट का अधिकार लोकतंत्र की आत्मा है. आत्मा के बगैर शरीर जिंदा नहीं रह सकता. वोटर केवल लिस्ट पर छपा एक नाम नहीं है. वोटर चुनावी न्याय और नतीजों का असली चेहरा है. अगर कोई तंत्र बदनीयति और षडयंत्र से चुन-चुनकर वोटर को वोटर लिस्ट से हटा दें तो यह लोकतंत्र के ताबूत में आखिरी कील होगी.

Related Articles

Back to top button