February 23, 2026 8:46 pm
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
देश

‘मैं सब को बताना चाहता हूं…’ पत्नी का सिर काटकर धड़ से अलग किया, फिर न्यूज चैनल पहुंचकर पति ने कही ये बात

तमिलनाडु के तूतीकोरिन में शनिवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक कांस्टेबल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. उसने पहले अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या की और फिर खुद ही सरेंडर कर दिया. उसने अपनी पत्नी का सिर काटकर धड़ से अलग कर दिया. CRPF जवान को अपनी पत्नी पर बेवफाई का शक था. इसी शक में उसने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला किया और उसके सिर को गर्दन से अलग कर दिया.

पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी खुद एक न्यूज चैनल में गया और अपना जुर्म कबूल करते सब कुछ बताते हुए कहा कि मैं सबको बताना चाहता हूं. मैंने अपनी पत्नी को मार दिया. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. ये मामला तूतीकोरिन के थलवाईपुरम गांव से सामने आया है. यहां रहने वाले तमिल सेलवन सीआरपीएफ में कांस्टेबल है. कुछ साल पहले उसकी शादी उमा माहेश्वरी नाम की एक महिला से हुई थी. दोनों के दो बच्चे भी हैं.

पहले हत्या कर भाग गया था सेलवन

सेलवन को कुछ दिनों से अपनी पत्नी पर शक हो रहा था. तमिल सेलवन को शक था कि उसकी पत्नी का किसी और के साथ अफेयर चल रहा है. इसी के चलते 31 जुलाई को घर पर उसका अपनी पत्नी उमा माहेश्वरी से झगड़ा हो गया और इसी झगड़े में सेलवन ने अपने आपा खो दिया और चाकू से पत्नी पर वार किया और उसका सिर काटकर हत्या कर दी. इसके बाद, वह अपने 9 साल के बेटे और 7 साल की बेटी को लेकर अपने मामा के घर चला गया. बच्चों को मामा के घर पर छोड़कर सेलवन वहां से भाग गया.

चैनल पर जाकर सब बता दिया

पत्नी की हत्या करने के दो दिन बाद सेलवन एक न्यूज चैनल में पहुंचा. उसने चैनल में अपनी पत्नी की हत्या के बारे में सबको बताने के लिए कहा. सेलवन की बात सुनते ही सभी लोग हैरान रह गए. उन्होंने तुरंत थेनमपेट के सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) अरोकिया रविंद्र को जानकारी दी गई. पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और सेलवन को गिरफ्तार कर लिया. तूतीकोरिन के एसपी अल्बर्ट जॉन ने कहा कि तमिल सेलवन को कुछ समय से अपनी पत्नी पर शक था और इसी शक के चलते उसने पत्नी की हत्या की.

Related Articles

Back to top button