February 22, 2026 11:10 pm
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
उत्तरप्रदेश

मेहनत की कमाई पर कोहरे का पहरा! गेहूं बेचकर मैच देखने पहुंचा था प्रशंसक, खेल रद्द होने पर हुआ भावुक

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मैच बुधवार को खेला जाना था. हालांकि, ज्यादा कोहरे के कारण मैच को रद्द करना पड़ा. बड़ी संख्या में फैंस मैच देखने के लिए स्टेडियम में पहुंचे थे, जिन्हें बाद में निराशा ही लौटना पड़ा. स्टेडियम के बाहर फैंस का गुस्सा देखने को मिला है. वहीं उन्होंने टिकट के पैसे वापस करने की मांग की है. न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए एक फैन ने बताया कि मैंने तीन बोरी गेहूं बेचकर टिकट खरीदा था.

इकाना स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मैच की शुरुआत शाम 7 बजे होनी थी, लेकिन मैदान में धुंध ज्यादा होने की वजह से विजिबिलिटी काफी कम थी. इसके बाद अंपायर्स ने करीब छह बार स्टेडियम का मुआयना किया और आखिरी बार जांच के बाद रात 9:25 बजे मैच को रद्द करने का ऐलान कर दिया गया. इस बात की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में मैच देखने पहुंचे फैंस के चेहरों पर मायूसी छा गई. एक झटके में मैच देखने की चाहत टूट गई.

‘3 बोरी बेचकर खरीदा था टिकट’

गुस्से फैंस ने स्टेडियम से बाहर निकलते हुए जमकर BCCI के खिलाफ जमकर विरोध किया. वह अपनी टिकट का पैसा रिफंड करने की मांग रहे हैं. इस बीच स्टेडियम से बाहर निकल रहे एक फैन ने न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए कहा कि मैंने मैच का टिकट खरीदने के लिए तीन बोरी गेहूं बेचा था. मुझे टिकट का पैसा वापस चाहिए. वहीं, इसके अलावा कई फैंस ने कहा कि टिकट का रिफंड मायने नहीं रखता है. हम मैच देखना चाहते थे.

लंबे इंतजार के बाद मैच रद्द

मैच कैंसिल होने के बाद फैंस में काफी गुस्सा देखा गया. फैंस काफी महंगी-महंगी टिकट खरीद के मैच देखने के लिए पहुंचे थे. वह स्टेडियम तो पहुंचे, लेकिन लंबे इंतजार के बाद मैच रद्द हो गया. इस दौरान कई फैन्स पहली बार मैच देखने के लिए स्टेडियम तक आए थे. उनका पहला ही एक्सपीरेंस काफी बेकार रहा.

Related Articles

Back to top button