February 12, 2026 6:43 pm
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
महाराष्ट्र

‘छावा’ के बाद ‘देवी अहिल्याबाई’ मूवी से दिखेगा मराठों का शौर्य… CM फडणवीस का बड़ा ऐलान

महाराष्ट्र सरकार ने देवी अहिल्यादेवी होल्कर के जीवन पर एक फिल्म बनाने का ऐलान किया है. शनिवार को सीएम देवेंद्र फडणवीस ने यह घोषणआ की. देवी अहिल्यादेवी होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को अहिल्यानगर जिले के चौंडी में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे उपस्थित थे. इस कार्यक्रम में सीएम देवेंद्र फडणवीस ने घोषणा की कि राज्य सरकार अहिल्यादेवी होल्कर के जीवन पर एक फिल्म बनाएगी.

फडणवीस ने कहा है कि जिस तरह छत्रपति संभाजी महाराज का इतिहास फिल्म छावा के माध्यम से दिखाया गया, उसी तरह राज्य सरकार अहिल्यादेवी होल्कर के जीवन पर फिल्म बनाएगी. बता दें कि छावा फिल्म काफी सुर्खियां बंटोरी थी और मराठा इतिहास के गौरव को उस फिल्म में फिल्माया गया था.

अहमदनगर जिले का नाम बदलकर अहिल्यानगर किया गया

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार ने अहमदनगर जिले का नाम बदलकर अहिल्यानगर कर दिया. राम शिंदे और मैंने आज के कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया था. इसी वजह से जब मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिला तो उन्होंने मुझसे कहा कि एक तरफ अहिल्यादेवी की जन्मभूमि है तो दूसरी तरफ कर्मभूमि है.

उन्होंने कहा कि पीएम ने कहा किइस बार मैं देवी अहिल्यादेवी होल्कर की राजधानी में उनके कार्य स्थल पर सभा करूंगा. हालांकि, फडणवीस ने कहा कि वह अगली बार देवी अहिल्यादेवी होल्कर की जन्मस्थली जरूर आएंगे.

इस बीच, उन्होंने आगे कहा कि देवी अहिल्याबाइ ने 28 वर्षों तक शासन किया. छत्रपति शिवाजी के बाद कल्याणकारी राज्य चलाने वाली अहिल्यादेवी होल्कर का नाम स्मरण आता है.

सीएम फडणवीस ने अहिल्याबाई को लेकर कही ये बात

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार भारत निर्मित ब्रह्मोस ने पाकिस्तान के ठिकानों को नष्ट कर दिया था, उसी प्रकार अहिल्या देवी ने शक्तिशाली तोपखाना बनवाया था, इसलिए कोई भी उनके राज्य पर हमला करने का हिम्मत नहीं कर सका.

उन्होंने कहा कि औरंगजेब ने सोमनाथ मंदिर को ध्वस्त कर दिया था, उस समय किसी भी राजा ने उस मंदिर को बनाने की हिम्मत नहीं की, लेकिन देवी अहिल्याबाई होल्कर ने उसी मंदिर के बगल में एक और मंदिर बनाया, उन्होंने ध्वस्त मंदिर के अवशेषों को वैसे ही रखा, क्योंकि ध्वस्त मंदिर को देखने के बाद हिंदू जागृत हो जाएंगे.

सीएम फडणवीस ने यह भी कहा कि अहिल्यादेवी ने दहेज प्रथा को भी रोका था और उनके समय में किसी ने दहेज लेने या मांगने की हिम्मत नहीं की.

Related Articles

Back to top button